Ghaziabad

पीएम मोदी को धन्यवाद देने के लिए जुटेंगी हजारो महिलाएं

गाज़ियाबाद: भारतीय जनता पार्टी मानव के अध्यक्ष संजीव शर्मा के आह्वान पर नेहरू नगर स्थित भाजपा कार्यालय में अपने अति महत्त्वपूर्ण आगामी कार्यक्रम को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि 27 अक्टूबर 2023 को नेहरू नगर स्थित पं0 दीनदयाल औटिडोरियम में महिला सम्मेलन कार्यक्रम के तहत नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने पर पीएम मोदी का धन्यवाद करने के उद्देश्य से शहर और मुरादनगर विधानसभा की हजारो महिलाएं इकठ्ठा होंगी।

नये संसद भवन में 19 सितंबर को नारी शक्ति वंदन विधेयक लोकसभा में पेश हुआ। 20 को लोकसभा और 21 को यह राज्यसभा से पास हुआ। अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने विधेयक को मंजूरी दे दी है जिससे यह कानून में बदल गया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में लोक सभा और राज्य विधान सभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान हैं।
अभी लोकसभा में कुल सदस्यों की संख्या 543 हैं जिसमें 82 महिलाएं हैं। इस अधिनियम के बाद में संख्या बढ़कर 181 हो जायेगी।

गाजियाबाद महानगर की मुरादनगर और शहर विधान सभाओं की हर वर्ग की हजारों महिलाएं इकठ्ठा होकर पीएम मोदी का धन्यवाद करेगीं।

कार्यक्रम महानगर संयोजक रानीता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया यह कार्यक्रम तीनों विधान सभा में चलेगा। कार्यक्रम की समन्वयक प्रथम नागरिक महापौर सुनीता दयाल और जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी हैं। महानगर संयोजिका रनिता सिंह ,शहर विधान सभा संयोजिका डाॅ0 उदिता त्यागी और मुरादनगर संयोजिका कविता सिरोही एवं साहिबाबाद विधानसभा संयोजिका अंजना त्यागी हैं।

कार्यक्रम को विस्तार पूर्वक बताते हुए डाॅ0 उदिता त्यागी ने कहा कि कार्यक्रम का समय 11 बजे से 2 बजे तक का रहेगा। कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश और क्षेत्र की महिला पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, जिला अध्यक्ष, प्रभारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगें। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा रहेंगी।

प्रेस वार्ता के दौरान डाॅ0 रिचा भदौरिया, लवली कौर, प्रियंका प्रियदर्शी, वर्षा हजेला, ममता गर्ग , प्रीति चंद्रा राय,दीप्ति अरोड़ा, पायल खत्री कल्पना पाण्डेय , प्रदीप चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button