शहर की रामलीलाओं में महिला सशक्तिकरण को मिल रहा बढ़ावा:महापौर सुनीता दयाल

गाज़ियाबाद: नवरात्रों के दौरान सभी शहरों में रामलीला के मंचन का आयोजन किया जाता है जिसमे सर्व समाज रामलीला के माध्यम से अच्छाई और बुराई के भेद का ज्ञान लेता है और हमारी संस्कृति को जिंदा रखा जाता है। महापौर सुनीता दयाल लगातार शहर की विभिन्न रामलीलाओं (नंदग्राम, राज नगर,कविनगर,संजय नगर,विजय नगर,ट्रांस हिण्डन एवं अन्य)में जा रही है और प्लास्टिक प्रयोग न करने का संदेश दे रही है। हाल ही महापौर सुनीता दयाल राज नगर रामलीला में गयी रामलीला मंचनोपरांत मेले की तरफ जाना हुआ जिसमें महापौर ने देखा कि महिला शक्ति अत्यधिक मात्रा में अपनी प्रतुती प्रस्तुत कर रहीं हैं एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।
महिलाओं द्वारा प्रत्येक मेले में हैंड मेडिड सामग्री की स्टॉल लगाई हुई है जिससे वह अपने परिवार के लालन पालन का खर्च स्वम उठा सकें और महिला सशक्तिकरण की मिसाल भी बन सकें, महापौर मेले में स्थित सभी महिलाओं की स्टॉल पर पहुंची, उनसे मिली एवं उनका हौसला अफजाई किया।


महापौर ने सभी से मिलकर बताया कि भाजपा सरकार जब से आई है तब से हमारे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सशक्त बनाने के हर संभव प्रयास किये है, जिसका आज परिणाम देखने को मिल रहा है। आज हमारे देश की महिला समुंदर, थल,हवाई जहाज से लेकर ई रिक्शा चलाने, बल्कि हर स्थान हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि मेले में पुरुषों से अधिक स्टॉल पर महिलाएं अपनी भूमिका निभा रही है।आज सभी स्थानों पर महिलाएं 60% की भागीदारी निभा रही है और अब वो दिन दूं नही की हमारी सेना में भी हमारी महिलाएं 60% की भूमिका निभाएंगी।




