Ghaziabad

विशाल मगरमच्छ ने मचाई प्रदेश के गांव में दहशत, वाइल्ड लाइफ एसओएस और उत्तर प्रदेश वन विभाग ने किया रेस्क्यू!

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में स्थित दारापुर रसेनी गाँव में हड़कंप मच गया जब गाँव के भीतर सात फुट लंबे मगरमच्छ को देखा गया ! वाइल्डलाइफ एसओएस और उत्तर प्रदेश वन विभाग द्वारा लगभग सात फुट लंबे मगरमच्छ को पकड़ा गया। उसे सफलतापूर्वक पकड़ने के बाद त्वरित ऑन-साइट चिकित्सा मूल्यांकन कर वापस प्राकर्तिक आवास में छोड़ दिया गया।

दारापुर रसेनी गांव के निवासी उस समय दहशत में आ गए जब गांव में एक मगरमच्छ को घूमते देखा गया। मगरमच्छ को शुरुआत में एक तालाब में देखा गया था, जो बाद में पास के एक संकरी गड्ढे में घुस गया। घटना के बारे में वन विभाग कों तुरंत सतर्क किया गया, जिन्होंने बचाव अभियान में सहायता के लिए वाइल्ड लाइफ एसओएस टीम से उनके आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर (+91-9917109666) पर संपर्क किया।

वन विभाग के अधिकारियों के साथ एनजीओ की तीन सदस्यीय टीम बचाव अभियान चलाने के लिए स्थान पर पहुंची। स्थिति का त्वरित आकलन करने के बाद, टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए सावधानीपूर्वक पिंजरा लगाया। काफी देर इंतज़ार के बाद, मगरमच्छ को पिंजरे के अंदर कैद कर लिया गया और मौके पर चिकित्सीय जांच के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, “मगरमच्छ कृषि क्षेत्रों तक जाने वाली नहर के माध्यम से गांव तक पहुंच गया था। यह आवश्यक है कि हम जंगली जानवरों की उपस्थिति के प्रति संवेदनशील रहें और सह-अस्तित्व में रहना सीखें। हम मानव-पशु संघर्ष स्थितियों को कम करने में वन विभाग की सहायता के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button