हम 2024 में एकजुट होकर एनडीए को हराने के लिए चुनाव लड़ेंगे – संजय सिंह, आम आदमी पार्टी
गाज़ियाबाद: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के द्वारा आज गाजियाबाद के एक निजी बैंकट हॉल के अंदर मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मेरठ हापुड़ बागपत बुलंदशहर गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद के पदाधिकारी मौजूद थे। मंच को संबोधित करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर बड़े आरोप लगाए साथ ही अडानी अंबानी की सरकार बताते हुए बीजेपी पार्टी को भ्रष्टाचार वाली पार्टी बताया।
आम आदमी पार्टी अब INDIA संगठन मैं शामिल होने के मीडिया के सवाल पर जवाब देते हुए संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल सभी पार्टिया भ्रष्ट है और संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि 2014 के बाद से भाजपा के अंदर भ्रष्टाचारी लोग शामिल हुए हैं।

मीडिया से बात करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि एनडीए का अब अस्तित्व नहीं रहा है। लोग एनडीए से त्रस्त हो चुके हैं ।अब आम जनता अपना मन गठबंधन की तरफ दिखा रही है और हम 2024 में सभी संगठन के लोग मिलकर एकजुट से चुनाव लड़ेंगे और एनडीए को हराने का काम करेंगे।
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि हमारा देश वासुदेव कुटुंब का देश है यहां पर सभी धर्म के लोग एक साथ प्यार मोहब्बत से रहते हैं। नाथूराम गोडसे को कोई नहीं जानता आज नाथूराम गोडसे के मानने वालों की सरकार है इसलिए देश के अंदर ऐसी स्थिति पैदा हुई है। अगर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा राज्यसभा में आकर मणिपुर के बारे में खुलकर बोलना चाहिए कि वह क्या कार्रवाई मणिपुर हिंसा में करने वाले हैं और अब तक क्या उन्होंने इस मामले में किया है।