विजय नगर रिवेन्यू इंस्पेक्टर पर 15 हज़ार रिश्वत मांगने का आरोप, महापौर से की शिकायत

गाज़ियाबाद: विजय नगर में लोकार्पण करने गयी महापौर से वार्ड 58 शिवपुरी निवासी ओमवीर सिंह पुत्र बालमुकुंद द्वारा शिकायत की गई जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि मेरे आवास का नंबर 52 है और हर वर्ष मैं अपना ग्रहकर जमा करता आ रहा हूँ।
अब कुछ समय पहले मुझे बताया गया है कि आपका आवास का नंबर बदल गया है, अब 58 हो गया है जिस पर 2 लाख का ग्रहकर बकाया है। जबकि में पहचान पत्र,आधार कार्ड, बिजली का बिल एवं अन्य कागजात पर मेरा आवास नम्बर 52 ही है। मेरे बार बार सभी कागजात रिवेन्यू इंस्पेक्टर एवं टैक्स इंस्पेक्टर को दिखाए गए थे लेकिन कोई कार्यवाही नही की बल्कि रिवेन्यू इंस्पेक्टर प्रदीप तालान द्वारा 15000 रू मांगे गए जो मैंने नही दिए और आज तक मेरा ग्रहकर ठीक नही किया और मकान नम्बर 58 का ग्रहकर जमा करने का जोर दिया जा रहा है।
महापौर ने संबंधित अधिकारी को बुलाकर तत्काल ग्रहकर ठीक करने के निर्देश दिए एवं टैक्स इंस्पेक्टर एवं इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए है और महापौर द्वारा निर्देशित किया गया है कि कोई भी टैक्स विभाग का कर्मचारी/अधिकारी जनता को परेशान कर रहा है तो उसको उपरोक्त स्थल से हटाया जाए।


