सरदार एस. पी. सिंह का यूपी सिक्ख मिशन द्वारा सम्मान

हापुड़। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य और वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार एस. पी. सिंह का यूपी सिक्ख मिशन (शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) के प्रभारी सरदार बृजपाल सिंह द्वारा सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सिक्ख मिशन ने सरदार एस. पी. सिंह को श्री दरबार साहिब, अमृतसर का चित्र और धर्म प्रचार की पुस्तकें भी भेंट कीं। श्री सिंह ने मिशन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह संस्था न केवल धर्म प्रचार में उत्कृष्ट कार्य कर रही है, बल्कि जरूरतमंद लोगों की सेवा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
सिक्ख मिशन के प्रभारी बृजपाल सिंह ने सरदार एस. पी. सिंह के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आयोग के सदस्य रहते हुए उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों को संगठित किया और उनकी समस्याओं का समाधान कराने में अग्रणी भूमिका निभाई। आज भी वे समाज को जागरूक करने और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम में सरदार अजीत सिंह और सरदार जसविंदर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मिशन के सदस्यों ने सरदार एस. पी. सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


