Ghaziabad

उप राज्यपाल जम्मू कश्मीर द्वारा नंद ग्राम में अमर शहीद मेजर आशाराम त्यागी की मूर्ति का अनावरण

गाजियाबाद: आज महामहिम मनोज सिन्हा, उप राज्यपाल जम्मू कश्मीर द्वारा नंद ग्राम में अमर शहीद मेजर आशाराम त्यागी पार्क का उद्घाटन तथा मेजर साहब की मूर्ति का अनावरण किया गया।

गाजियाबाद के सांसद और केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह ने मेजर आशाराम जी के सम्पूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 1965 के भारत पाक युद्ध मे पाक के टैंकों की कब्रगाह बनाकर पाक के डोगराई गांव पर कब्जा करके आगे बढ़ने वाले जाट रेजिमेंट के बहादुर घायल अफसर मेजर आशाराम त्यागी ने अपने साथियों से कहा था कि मेरी मां को बता देना कि उसके बेटे ने सीने पर गोली खाई है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शहीदों की शहादत से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुऐ कहा कि समाज में आदर्श स्थापित करने वाले अमर शहीदों व महापुरुषों के दिखाए हुए मार्ग पर चलकर ही एक श्रेष्ठ समाज का निर्माण किया जा सकता है । उन्होंने युवा पीढ़ी से शहीदों की जीवनी पढ़ने और उनके आदर्शो को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जनरल वी के सिंह , राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल , नरेंद्र कश्यप राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,अश्वनी त्यागी , एल एम सी , पूर्व मंत्री मंत्री बालेश्वर त्यागी, निवर्तमान महापौर श्रीमती आशा शर्मा , मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा , गाजियाबाद विधायक अतुल गर्ग , वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी , महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा , वरिष्ठ पत्रकार कपिल त्यागी , भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद त्यागी , जिलाध्यक्ष भाजपा शाहदरा मनोज त्यागी , वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व पार्षद वीरेंद्र त्यागी , भाजपा मीडिया पश्चिम क्षेत्र संयोजक अमित त्यागी , वरिष्ठ पार्षद राजेंद्र त्यागी , कर्नल टी पी एस त्यागी , क्षेत्रीय पार्षद और जीडीए बोर्ड सदस्य कृष्णा त्यागी की गरिमामई उपस्थिति रही ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के संरक्षक बाबा विद्यानंद त्यागी ने की तथा सभी ने मेजर आशाराम त्यागी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा देश सेवा के उनके बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर पुनीत त्यागी, महानगर महामंत्री अखिल भारतीय त्यागी महासभा गाजियाबाद तथा एडवोकेट विनोद त्यागी ने मंच का संचालन किया। इस कार्यक्रम का संयोजन पार्षद वीरेंद्र त्यागी ने किया।

अश्वनी त्यागी ने इस अवसर पर पार्क में पुस्तकालय बनवाने की घोषणा की। सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पार्क की व्यवस्था में अपना सहयोग देने की बात की।

इस अवसर पर सुरेश चंद त्यागी जिलाध्यक्ष, राजकुमार त्यागी इकाई अध्यक्ष, गजेंद्र त्यागी इकाई सचिव, सेवाराम त्यागी, अनिल त्यागी भदौली, अजय त्यागी दिनकरपुर, सुरेश त्यागी बड़ागांव, अरुण त्यागी वैरा, संजय त्यागी बहेड़ी, प्रेमचन्द त्यागी दुहाई, प्रेम दत्त त्यागी रोजा, मुकेश त्यागी मकनपुर, पवन त्यागी बंदीपुर, आनंद त्यागी महमदपुर, संजय त्यागी, राजीव त्यागी प्रवक्ता जुलेढा , प्रदीप त्यागी बिहुनी, संजीव त्यागी फिरोजपुर, पूनम त्यागी, डॉ उदिता त्यागी, नीलम त्यागी, नीरज त्यागी, रामकिशन त्यागी सिहानी, शैलेंद्र त्यागी एडवोकेट, दिनेश त्यागी बबली, संजय त्यागी, केडी त्यागी दुहाई, राजकुमार त्यागी, मनोज त्यागी, अश्वनी त्यागी, हरिओम त्यागी, शिवकुमार त्यागी शशि भूषण , नीरज त्यागी , सुशील त्यागी आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर हजारों की संख्या में पुरुष व महिला उपस्थित रहे ‌ तथा सभी ने शहीदों की याद में सभी शहीदों को नमन किया।

LP News

Local Post News Network

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button