Ghaziabad

डी० पी० एस० जी० इंटरनेशनल में यूनिवर्सिटी फेयर  का आयोजन

गाज़ियाबाद: डी० पी० एस० जी० इंटरनेशनल विद्यालय में शहर के सबसे बड़े यूनिवर्सिटी फेयर  का आयोजन किया गया। देश-विदेश के लगभग 35 से भी अधिक विश्वविद्यालय एक स्थान पर उपलब्ध होना, अपने-आप में एक खास बात है। इस विशेष कार्यक्रम के लिए शहर के गोविंदपुरम, शास्त्रीनगर, राजनगर इक्स्टेन्शन, हापुड़, पिलखुवा, लालकुआँ, क्रॉसिंग रिपब्लिक, लैन्डक्राफ्ट, मुरादनगर तथा आस-पास के क्षेत्र के लगभग सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ इसका लाभ उठा सके। इस यूनिवर्सिटी फेयर में आर० एम० आई० टी० विश्वविद्यालय, आस्ट्रेलिया; वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान, थापर इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेकनोलॉजी, मोनाश, क्राइस्ट, ऐटलस स्किल टेक, अजीम प्रेमजी, बेनेट यूनिवर्सिटी, बिट्स लॉ स्कूल, ब्रिटिश कॉउनसिल डिवीजन, फूटवेयर डिजाइन एण्ड डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट, एन० आई० आई० टी० विश्वविद्यालय, ओ० पी० जिंदल ग्लोबल, पंडित दीनदयाल यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ, पर्ल अकैडमी, यू० पी० ई० देहरादून, प्लक्ष, ऋषिहुड, आर० वी० यूनिवर्सिटी, शिव नादर, फ्लेम यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनैटी, अशोका, वोक्सेन यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि मौजूद रहे तथा छात्रों का उचित मार्गदर्शन किया।

इस विशेष मेले में न केवल छात्र अपितु अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के लिए अलग-अलग विश्वविद्यालयों से संबंधित परामर्श लिया व इस निशुल्क सुविधा का लाभ उठाया। अभिभावकों ने विद्यालय के प्रयासों को सराहा तथा बताया कि किस प्रकार से इस यूनिवर्सिटी फेयर में आकार वह लाभान्वित हुए तथा उनके अनेक प्रश्नों के उत्तर जान पाए जोइक उनके बच्चों के भविष्य के लिए अति लाभदायक सिद्ध होगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय तिवारी ने बताया की डी० पी० एस० जी० के छात्रों को अनुकूल अवसर प्रदान करने हेतु हम पहले से ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, एशिया, यूरोप, ब्रिटेन, तथा न्यूजीलैन्ड में कॉलेज व विश्वविद्यालय के नेटवर्क से जुड़े हुए हैं तथा शहर के छात्रों को प्रत्यक्ष रूप से परामर्श देने हेतु इस विशेष मेले का आयोजन किया गया जिससे क्षेत्र के अन्य विद्यालय भी लाभ उठाया सके। साथ ही उन्होंने बताया कि डी० पी० एस० जी० सोसाइटी ने एक पारंगत कैरियर कॉउनसलिंग और यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट सी० सी० यू० पी० सेल स्थापित किया है  जोकि छात्रों व अभिभावकों को व्यक्तिगत रूप से परामर्श देकर उचित मार्गदर्शन करने का कार्य करता रहा है, जिसके परिणामस्वरूप डी० पी० एस० जी० सोसाइटी  के छात्र वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2023-24 में ही अब तक प्रमुख राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से लगभग 5,84,250 डॉलर की छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है।

विद्यालय व डी० पी० एस० जी० सोसाइटी छात्र केंद्रित कार्यक्रमों का संचालन करता रहा है तथा आगे भी वह इसी प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। विद्यालय की कॉर्डिनेटर निधि नारायण के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button