Ghaziabad
Trending

श्रीमद् भागवत कथा का तीसरा दिन: भक्तों का उत्साह चरम पर

गाजियाबाद: श्रीमद् भागवत कथा का आज तीसरा दिन था और भक्तों का उत्साह चरम पर था। शाम से ही भक्तों से पंडाल भरने लगा और मानो सारे गाजियाबाद के भक्त घंटाघर रामलीला मैदान में जल्द से जल्द पहुंच कर भक्ति के सागर में डुबकी लगाने को व्याकुल थे।

पूज्या जया किशोरी जी का आगमन:

सौम्यता की मूर्ति, जिनके चेहरे पर देवी जैसा तेज है, वो पूज्या जया किशोरी जी का व्यास पीठ पर आगमन हुआ। पूज्या जया किशोरी जी ने आज के यजमानों अनिल अग्रवाल साँवरिया, अनिल गर्ग, रामअवतार जिन्दल, गौरव गर्ग, विक्रम यादव बम्हैटा, प्रदीप जैन, विशाल खंडेलवाल, अंकित त्यागी, के.पी. गुप्ता, राकेश मित्तल, निर्मल पाइप वाले, अतुल जैन वालो के साथ पूजन किया।

कार्यक्रम में माननीय मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार नरेन्द्र कश्यप जी के पधारने पर अध्यक्ष अनिल अग्रवाल साँवरिया ने उनकी स्वागत किया।

कथा का सार:

आज पूज्या जया किशोरी जी ने भागवत पुराण के सर्ग 6 में एक कहानी के मुख्य पात्र अजामिल की कथा सुनायी। हिंदू धर्म में, अजामिल की कहानी का उपयोग यह समझाने के लिए किया जाता है कि भगवान के दिव्य नाम का उच्चारण करने से, पापियों को भी पाप करने की उनकी प्रवृत्ति से मुक्ति मिलने की आशा होती है।

गयासुर की कथा के बाद पूज्या जया किशोरी जी ने भक्त प्रह्लाद की कथा सुनाई। कथा के अनुसार जिस समय असुर संस्कृति शक्तिशाली हो रही थी, उस समय असुर कुल में एक अद्भुत, प्रह्लाद नामक बालक का जन्म हुआ था। उसका पिता, असुर राज हिरण्यकश्यप थे।

झांकियों के साथ कथा ने ऐसा महौल बना दिया मानो स्वंय देवी देवता आ गये हों। कार्यक्रम का संचालन राज कौशिक ने किया।

कार्यक्रम में योगदान देने वालों में विशेष रूप से अनिल अग्रवाल साँवरिया, अनिल गर्ग, रामअवतार जिन्दल, आशु बिन्दल, गौरव गर्ग, सौरभ गुप्ता, मुकेश बाबा, आलोक गर्ग, सौरभ किराना मंडी, योगेश गोयल, सुनील त्रिवेणी, वी. के गुप्ता, तनु गम्भीर, संजय गुप्ता फ़्रूट वाले, सुनील वार्ष्णेय, अशोक अग्रवाल, विभू बंसल अध्यक्ष नगरपालिका पिलुखआ, अरुण सिंघल, सौरभ जयसवाल, भानु सिसोदिया, मंयक अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल व संजय अग्रवाल, सीमा गोयल, दिप्ती अरोड़ा, ममता गर्ग, रितू गुप्ता आदि ने योगदान किया।

यह निश्चित रूप से एक अद्भुत और प्रेरणादायक अनुभव था। पूज्या जया किशोरी जी की कथा ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया और उन्हें भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button