गाजियाबाद में लग्जरी कार में आए चोरों ने 12 बकरियां चुराईं, CCTV में कैद हुई वारदात
गाजियाबाद : गाजियाबाद के मसूरी इलाके में बकरियों की चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां चोरों ने लग्जरी कार में रेकी कर घरों के बाहर बंधी 12 बकरियों को चुरा लिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कार सवार लोग घर के बाहर बंधे बकरियों को चुराकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
CCTV में कैद हुई वारदात:
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि देर रात , एक लग्जरी कार घर के बाहर रुकती है। कार से लोग उतरते हैं और आसपास का जायजा लेते हैं। इसके बाद, वे घर के बाहर बंधी 12 बकरियों को एक-एक करके गाड़ी में डालते हैं और फरार हो जाते हैं।
पुलिस कर रही मामले की जांच:
मसूरी थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में दबिशें दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



