Ghaziabad

राजनगर में श्री रामलीला समिति की ओर से धूमधाम से भगवान श्री राम की बारात निकाली गई

गाज़ियाबाद: राजनगर में श्री रामलीला समिति की ओर से धूमधाम से भगवान श्री राम की बारात निकाली गई।  रामलीला मैदान से यह राम बारात श्री गणेश पूजन के बाद आरम्भ की गई। यह बारात रामलीला मैदान से निकल कर राजनगर के विभिन्न सेेक्टरों से होती हुई सेक्टर 10 के बाजार में होकर वापस रामलीला मैदान पहुॅची। इस शोभा यात्रा में कई तरह की झांकियां भी मौजूद रहीं। शोभा यात्रा में शहनाई, बैन्ड बाजों के साथ लाइटिंग की भी बेहतर व्यवस्था रही। इस शोभा का कई स्थानों पर पूरे भक्ति भाव से स्वागत किया गया। कई स्थानों पर राजनगर के निवासियों ने भगवान श्री राम की आरती उतार कर प्रसाद का वितरण भी किया।

   बारात आरम्भ होने से पूर्व पं. मथुरा प्रसाद चतुर्वेदी के सानिध्य में रामलीला मैदान में मंच पर श्री गणेश की पूजा अर्चना की गई, तत्पश्चात् समिति के पदाधिकारियों ने श्री राम एवं अन्य स्वरुपों की पूजा करके आरती उतारी।इस बारात में  श्री राम अपने गुरु विश्वामित्र, पिता राजा दशरथ एवं चारों भाइयों के साथ अलग-अलग रथ पर सवार थे। इसके अलावा अन्य कई झांकियां भी मौजूद थीं। इन झांकियों को दिल्ली से आए विनोद कुमार दुबे ने सजाया संवारा था। रामलीला मैदान से निकल यह बारात सेक्टर पांच में पहुंची, जहां समिति के अध्यक्ष जयकुमार गुप्ता के निवास पर बारात का स्वागत एवं पूजन किया गया। इसके बाद यह बारात हिंट चौराहे होते हुए सेक्टर 1 पहुंची जहां संयोजक अशोक शर्मा एवं राजेश सिंघल, अशोक सिंघल द्वारा स्वागत आरती की गई। सेक्टर 2 में होते मनीष वशिष्ठ (सहमंत्री), विशिष्ट सहयोगी शरद गुप्ता एवं आनन्द प्रकाश,  जयकमल अग्रवाल (संयोजक) के यहां बारात का स्वागत किया गया। सेक्टर 4 में दीपक सिंघल (उपाध्यक्ष), सेक्टर 6 में  एस एन अग्रवाल उपाध्यक्ष द्वारा स्वागत किया गया। सेक्टर 8 में सुभाष शर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) द्वारा स्वागत    किया गया। इसके बाद यह राम बारात सीधे सेक्टर 10 के चौराहे पहुंची जहां जनकपुरी की रूपरेखा तैयार की गई थी।

 वहां पर बारात स्वागत राजा जनक के रूप में मुकेश मित्तल और उनके परिवार ने किया। घूमते हुए मंच ऊपर मंच श्री राम एवं माता जानकी की वर माला का आयोजन किया गया, जिसे देखने के हजारों की भीड़ चारों ओर जमा थी।

         इसके बाद यह बारात सरस्वती शिशु मन्दिर से इस्कॉन मन्दिर होते हुए सेक्टर 11पहुंची जहां राजीव मोहन (कोषाध्यक्ष) एवं उनके परिवार द्वारा स्वागत किया गया। सेक्टर 10 मेंओम चाट भंडार पर विनीत शर्मा (संगठन मंत्री) द्वारा स्वागत किया गया। यहां से बारात रामलीला मैदान  पहुंच कर सम्पन्न हुई।

इस मौके पर समिति के संरक्षक और संस्थापक सदस्य जितेन्द्र यादव, अध्यक्ष जयकुमार गुप्ता, महामंत्री आर एन पाण्डेय, कोषाध्यक्ष राजीव मोहन गुप्ता,  संगठन मंत्री विनीत शर्मा, सुभाष शर्मा, दीपक मित्तल सीए, के.पी .गुप्ता, बृजमोहन सिंघल, अमरीश त्यागी, जी.पी. अग्रवाल, आर.के.शर्मा, मंत्री मुकेश मित्तल, विनोद गोयल, राजीव गुप्ता, प्रचार मंत्री रेखा अग्रवाल, सौरभ गर्ग,   मनीष वशिष्ठ,  मोतीलाल गर्ग, महावीर बंसल, मदन लाल हरित, दीपक सिंघल, गोल्डी सहगल, आलोक मित्तल, जयकमल अग्रवाल, बी.के.अग्रवाल, ओमप्रकाश भोला, अमरपाल तेवतिया, विजय लुम्बा, राजीव गुप्ता, श्रीचंद चौहान, नवीन शर्मा, नवीन झा, अनिल बैंसला सहित राजनगर के  कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button