बुलंदशहर का दूल्हा हेलीकॉप्टर में ले गया अपनी दुल्हन
मोदीनगर: गाजियाबाद के मोदीनगर हापुड़ रोड स्थित गांधी ग्राउंड से दूल्हा दुल्हन हेलीकॉप्टर से बुलंदशहर के लिए रवाना हुए। कांग्रेस पार्टी से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीरज प्रजापति की भतीजी के विवाह समारोह में पहुचे समाजसेवियों एवं राजनीतिक पार्टी से जुड़े लोगों ने दूल्हा दुल्हन को सदा सुख रहने का आशीर्वाद दिया।
जानकारी के मुताबिक अशोक कुमार की पुत्री करुणा (बेबी)का विवाह बुलंदशहर निवासी रामकुमार के पुत्र सुनील के साथ तय हुआ था। 2 दिसंबर को सीएमडी परिसर में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी नीरज प्रजापति ने बताया दूल्हा दुल्हन की फरमाइश पर परिजनों ने एक हेलीकाप्टर निजी कंपनी बुक किया था, जिसका हेलीपैड हापुड़ रोड स्तिथ गांधी ग्राउंड में बनाया था। शनिवार की दोपहर हेलीकॉप्टर से दूल्हा दुल्हन को धूमधाम के साथ विदाई दी इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।