गाजियाबाद की कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की टीम प्रदेश स्तर पर ट्रायल देने के लिए रवाना

गाजियाबाद : आज कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कि जनपद टीम 20 बच्चे पांच ऑफिशियल के साथ लखनऊ के लिए रवाना हुई। 22 सितंबर को गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज केडी सिंह बाबू स्टेडियम चौक स्टेडियम लखनऊ में शैक्षिक सत्र 2023 24 के लिए स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेशीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय ट्रायल देने के लिए तैयार चयनित खिलाड़ी उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
ट्रायल देने के लिए कस्तूरबा गांधी मुरादनगर से ईकरा,अनुष्का ,अर्शी छवि पलक ,रुखसाना,कबड्डी खो खो एथलीट कस्तूरबा गांधी लोनी से स्नेहा वंशिका खुशी तनीषा बुशरा कस्तूरबा गांधी राजापुर से शिक्षा ,अंशुका ,एकता ,सिया, कस्तूरबा भोजपुर से नंदिनी, रितिका, मोहिनी ,साक्षी ,कनिका, ऑफिशियल में राजकुमार जिला व्यायाम शिक्षक, प्रीतसिंह जिला व्यायाम शिक्षिका,राकेश व्यायाम शिक्षक,राखी चौधरी व्यायाम शिक्षिका,रश्मि यादव व्यायाम शिक्षिका, कुणाल मुद्गल डी.सी, बालिका शिक्षा जनपद गाजियाबाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।

इस अवसर पर पूनम शर्मा, जिला नोडल बालिका शिक्षा,वार्डन इला भारद्वाज, सविता त्यागी वार्डन कस्तूरबा रजापुर उपस्थित रहे।