Ghaziabad

अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा: गाजियाबाद के शिक्षकों का शुभारंभ सुंदरकाण्ड पाठ से

गाजियाबाद : 15 जनवरी से 22 जनवरी तक अयोध्या में सम्पन्न होने जा रहे भगवान श्री रामलला की राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रमों के शुभारम्भ के अवसर पर शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ ने आज गाजियाबाद, क्षेत्र के विद्यालयों के 1000 शिक्षकों का संयुक्त रूप से सुंदरकाण्ड पाठ का कार्यक्रम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार नेहरू नगर में सम्पन्न कराया I

सुंदरकाण्ड गायन सुप्रसिद्ध भजन गायक अजय याग्निक द्वारा किया I सभी भक्त गन सुंदरकाण्ड की पुस्तक से एक साथ गायन कर रहे थे और बीच बीच में जय श्री राम के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो रहा था I इस अवसर पर पायलट राकेश त्यागी ने उपस्थित जन समुह का आभार व्यक्त किया I अजय याग्निक ने सुंदरकांड प्रारंभ करने से पूर्व बताया कि शिक्षक समाज को शिक्षा देने के साथ-साथ प्रेरणा देने का कार्य भी बखूबी करते हैंI मैं पहली बार देख रहा हूं की शिक्षक समुदाय सामूहिक रूप से हजारों की संख्या में एक साथ मिलकर पवित्र सुंदरकांड पाठ कर रहा हैI यह राम मंदिर में हमारे आराध्याय भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर एक अद्भुत नजारा हैI मैं इस कार्यक्रम को के संयोजकों की इस परिपक्व सोच को प्रणाम करता हूं I विशेष रूप से उन साथी स्कूल संचालकों का जिन्होंने संयुक्त रूप से पूरे मनोयोग से यह आयोजन किया है I

इस अवसर पर सचिन वत्स मेनेजर गुरुकुल द स्कूल, डॉ पी कुमार प्रधानाचार्य दीप मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सुषमा त्यागी, प्रधानाचार्य मदर इंडिया पब्लिक स्कूल व क्षेत्रीय संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पश्चिम क्षेत्र उ.प्र.,वी एम त्यागी, मेनेजर कोलंबिया इंस्टीट्यूट ,राजीव त्यागी, मेनेजर एम पी एस पब्लिक स्कूल, अमिताभ शुक्ला,मेनेजर भागीरथ पब्लिक स्कूल,
सुरेंद्र सिंह,मेनेजर मुरादनगर पब्लिक स्कूल ,नीरज शर्मा मेनेजर ,कोर्णाक पब्लिक स्कूल,प्रीति शर्मा, प्रधानाचार्य एवरेस्ट पब्लिक स्कूल, सुबोध त्यागी,मेनेजर आदर्श पब्लिक स्कूल, ललित त्यागी,मेनेजर वेदांतम पब्लिक स्कूल, सुमित त्यागी,मेनेजर सी के मॉडर्न पब्लिक स्कूल, पुनीत लोधी, मेनेजर ईस्ट दिल्ली पब्लिक स्कूल पीएस राणा, मेनेजर चिल्ड्रन एकेडमी
अजय गुप्ता,डायरेक्टर ए के चिल्ड्रन एकेडमी, ए के गुप्ता, डायरेक्टर शिलर इंस्टीट्यूट ,सुनील त्यागी,मेनेजर मॉडर्न नैशनल पब्लिक स्कूल, रामेश्वर निर्माण, मेनेजर मिल्टन अकैडमी, प्रभाकर त्यागी,मेनेजर हैप्पी माडल पब्लिक स्कूल, स्वरूप चंद शर्मा,मेनेजर शहीद मेमोरियल पब्लिक स्कूल योगेन्द्र सिंह,मेनेजर पूर्ण ज्ञानअंजलि पब्लिक स्कूल,हिमांशु त्यागी,मेनेजर
जी आर कॉन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल, सागर यादव,मेनेजर गाजियाबाद पब्लिक स्कूल नेहरू नगर,देवेन्द्र यादव,मेनेजर एस एस इंटरनेशनल स्कूल,दुष्यंत त्यागी, मेनेजर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल ,रोहित गुप्ता मेनेजर गोल्डन पब्लिक स्कूल, सैंट Andrews पब्लिक स्कूल आदि अनेक प्रतिष्ठित स्कूलों के मैनेजर्स व प्रिंसिपल्स तथा टीचर्स उपस्थित रहे I

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button