Ghaziabad

सरस्वती शिशु मंदिर नेहरू नगर में छात्रों ने फूलों की होली खेली

गाजियाबाद: आज सरस्वती शिशु मंदिर नेहरू नगर गाजियाबाद में छात्रों ने फूलों की होली खेली।

प्रातः काल वंदना स्थल पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीपक प्रज्ज्वलित करके होली का उत्सव आरंभ करते हुए मां सरस्वती को चंदन का टीका लगाया। उसके पश्चात आचार्यों के द्वारा सभी छात्रों को चंदन का तिलक लगाया गया।

इस अवसर पर भैया बहनों और आचार्यों ने होली के गीत और होली के प्रेरक प्रसंग सुनाए। कार्यक्रम के संयोजक शिवकुमार सिंह ने होली पर्व के महत्व को बताया। उन्होंने बताया कि होलिका के दिन सभी माताएं अपने पुत्र संतान की लंबी आयु के लिए होलिका पूजन करती हैं। उन्होंने होलिका दहन की कहानी भी सुनाई।

विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने सभी छात्रों को होली की शुभकामनाएं दी और होली खेलते समय सावधानी बताई। अवकाश के बाद सभी छात्रों ने फूलों से होली खेली। सभी छात्रों ने एक दूसरे के ऊपर फूल बरसाए और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं प्रदान की।

यह कार्यक्रम विद्यालय में छात्रों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल बनाने में सफल रहा।

यह कार्यक्रम विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा था।

यह कार्यक्रम छात्रों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराने में भी मददगार रहा।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button