Ghaziabad
वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राएं व शिक्षिकाएं सम्मानित हुईं



गाजियाबादः महर्षि दयानंद वेद विद्यापीठ का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव में स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं व किताब पढ़ो सम्मान पाओ योजना के अंतर्गत 10 शिक्षिकाओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव का उदघाटन मुख्य अतिथि पत्रकार-लेखक रामबहादुर राय व विशिष्ट अतिथि डॉ अंगद सिंह ने किया। अध्यक्षता संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ ओंकार शुक्ल ने की।



वार्षिकोत्सव की थीम नृत्य के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने भारत के विभिन्न राज्यों की समृद्ध संस्कृति एवं सभ्यता को दर्शाया। प्रधानाचार्य डॉ सीमा सेठी ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

विद्यालय के संरक्षक बालेश्वर त्यागी, उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, प्रबंधक व सचिव राजेश पाल, कोषाध्यक्ष सुनील गर्ग आदि भी मौजूद रहे।


