सौतेली मां ने बेटे की हत्या की; पत्थर से शव को बांधकर सेफ्टी टैंक में लगाया ठिकाने



गाजियाबाद: मोदीनगर में एक सौतेली ने अपने 12 साल के बेटे की हत्या कर शव को मकान परिसर में बने सेफ्टी टैंक में पत्थर बांधकर लटकाए रखा। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को सेफ्टी टैंक से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मोदीनगर थाना क्षेत्र की गोविंदपुरी की डबल स्टोरी कॉलोनी में रविवार को 12 वर्षीय शब्द उर्फ शबबी अचानक गायब हो गया इसके बाद परिवार ने आसपास में उसकी तलाश में काफी प्रयास किया। जब उसका कुछ पता नहीं लगा तो इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाश का प्रयास किया और उसके बाद अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने लगी।

पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बच्चे की तलाश की, लेकिन बच्चे का कुछ पता न चलने पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसी दौरान पुलिस ने घर के सामने लगे कैमरे को जब गौर से देखा तो पता चला कि बच्चा शब्द घर के अंदर ही है। जिसके बाद पुलिस ने घर में तलाशी ली तो बच्चा का शव घर के अंदर बने सेफ्टी टैंक में पत्थर से बंधा मिला।


