भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक
![भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 1 111 59](https://ik.imagekit.io/localpostit/wp-content/uploads/2023/02/111-59-780x470.jpg)
लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश कार्यालय पर आहूत की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा एवं प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कुमार कश्यप का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के लक्ष्मण की अध्यक्षता में 28 व 30 जनवरी 2023 को गुरुग्राम हरियाणा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। पार्टी के द्वारा आगामी कार्यक्रम और आयामों को लेकर चर्चाएं की गई, उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल 2023 को पार्टी के स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल 2023 तक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती तक मोर्चे ने गांव-गांव चलो घर घर चलो कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है।
![भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 2 112 39](https://ik.imagekit.io/localpostit/wp-content/uploads/2023/02/112-39-1024x768.jpg)
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के लक्ष्मण के निर्देशानुसार पार्टी के समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी महानगर पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी गांव-गांव अभियान में जुड़ेंगे और पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। नरेन्द्र कश्यप ने बताया ओबीसी मोर्चा ने मोदी सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग के लिए किए गए कल्याणकारी कार्य योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव चलो घर-घर चलो अभियान चलाने की योजना बनाई है। इस कार्य योजना के अनुसार मोर्चा के कार्यकर्ता 15000 गांव में जाकर इस अभियान को पूर्ण करेंगे आगामी लोकसभा 2024 को ध्यान में रखकर लोकसभा सीटों पर इस अभियान को प्राथमिकता से चलाया जाएगा। इस अभियान में प्रदेश अध्यक्ष जिला अध्यक्ष और सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने हेतु प्रदेश स्तर पर ओबीसी मोर्चा के 5 कार्यकर्ताओं की टोली बनाई जाएगी जिसमे एक संयोजक एक सह संयोजक 3 सदस्य होंगे। जिसमें प्रदेश के द्वारा प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा संजय पटेल को संयोजक और ऋषि चौरसिया को सह संयोजक के रूप में अभियान को चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा बजट पर चर्चा नमो ऐप पर कार्य योजना की भी चर्चा की गई एवं समस्त कार्यक्रमों पर चर्चाएं भी की गई जो कि कार्यक्रम नियम बिंदुवार प्रत्येक प्रदेश जिला मंडल पदाधिकारी को अभियान में सम्मिलित होना अनिवार्य है।
इस अवसर पर बैठक में प्रदेश महामंत्री विनोद यादव, कार्यालय प्रभारी विजय गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी प्रवीण कुशवाहा, नीरज गुप्ता, विजेंद्र कश्यप, प्रमेंद्र जांगड़ा, जयप्रकाश कुशवाहा, विमलेश वर्मा आदि समस्त कार्यकारिणी के सदस्य एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए क्षेत्रीय अध्यक्ष बैठक में उपस्थित रहे।