Ghaziabad

संजय नगर रामलीला में लक्ष्मण शक्ति मंचन में राम विलाप देख भावुक हुए दर्शक

गाज़ियाबाद: श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी संजय नगर के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन में सोमवार रात लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ वध, व सुलोचना सती लीला का मंचन किया गया। लीला में भगवान राम सुग्रीव तथा जामवंत के साथ बैठकर मंत्रणा करते हैं। इसके बाद वानर सेना को लंका पर चढ़ाई करने का आदेश देते हैं। रावण के दूतों ने जानकारी दी की वानर सेना लंका के द्वार पर आ गई है। तब रावण ने अपने पुत्र मेघनाद से अपनी सेना के साथ वानर सेना पर आक्रमण करने का आदेश दिया। राक्षस सेना को आता देख रामादल में हलचल मच गई। मेघनाद वानरों को मारते हुए आगे बढ़ रहा था। यह देख राम का आदेश पाकर लक्ष्मण युद्ध करने पहुंचे। मेघनाद और लक्ष्मण में भीषण युद्ध हुआ। जब मेघनाद के सारे अस्त्र असफल हो गए तो उसने अमोघ शक्ति लक्ष्मण के ऊपर छोड़ दी। शक्ति के लगते ही लक्ष्मण मूर्छित होकर गिर पड़े। यह देख हनुमान जी लक्ष्मण को लेकर रामादल में पहुंचे। लक्ष्मण को मूर्छित देख भगवान राम विलाप करने लगे। तब विभीषण ने उन्हें बताया कि मेघनाथ ने शक्तिबाण का प्रयोग किया है। इसका उपचार लंका में रहने वाले सुषैन वैद्य ही कर सकते हैं। हनुमान जी सुषैन वैद्य की सलाह पर द्रोण पर्वत से संजीवनी बूटी लेकर आए और लक्ष्मण की मूर्छा दूर हुई।

मंचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मधुबन-बापूधाम थानाध्यक्ष सत्यवीर सिंह उपस्थित रहे तथा प्रभु श्री राम जी की आरती कर धर्म लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के अध्यक्ष यशपाल यादव, महामंत्री सुमित चौहान, कोषाध्यक्ष तरुण शर्मा, संरक्षक एवं मीडिया प्रभारी संजीव चौधरी, सह-मीडिया प्रभारी अनुज राघव, संरक्षक मोहन सिंह रावत, अशोक चाँदीवाल, आर.एस. शर्मा, किरणपाल तेवतिया, रविंद्र सिंह राणा, अमरदत्त शर्मा, सतपाल दीवान जी, राजकुमार शर्मा, कौशल शर्मा, डी. पी. नागर, संयोजक झम्मन चौधरी, बृजेश शर्मा, हरपाल सिंह, अरुण शर्मा, के.के शर्मा, ब्रह्मपाल गुज्जर, सुब्रत त्रिखा, उपाध्यक्ष सचिन त्यागी, अखिलेश सिंह, विक्रांत राणा, मनोज ठाकुर, सुदर्शन शर्मा, करण सिंह, दीपक वर्मा, मंत्री ऋषभ चौधरी, निखिल प्रजापति, गोपाल चौधरी, विवेक चौधरी, संगठन मंत्री उमेश रोहिला, सतीश चौधरी, मंच व्यवस्थापक आकाश शर्मा, शिवम, उप-कोषाध्यक्ष खचेड़ू शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य निर्मला शर्मा, रमा देवी, पन्ना देवी, रामवती देवी, पूनम शर्मा, भावना जौहरी, विजय कोरी, मेम्बर सिंह, सुभाष चंद, कृष्णा सिंह, निर्मल कौशिक, कौशल तेवतिया, पवन यादव, अंकुर सिसोदिया, शिवम राठी एवं सभी स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button