महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर सो-जीत इंडिया ट्रस्ट सम्मान समारोह 2023 का आयोजन

गाज़ियाबाद: महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर प्राथमिक विद्यालय कवि नगर में सो-जीत इंडिया ट्रस्ट सम्मान समारोह 2023 का आयोजन किया गया, जिसमें सो-जीत इंडिया ट्रस्ट के एजुकेटिव डायरेक्टर ब्रह्मपाल सिंह एवं अजय पाल द्वारा राजकुमार प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय कवि नगर को शिक्षा एवं योग के क्षेत्र में जीत विद्या रत्न पुरस्कार 2023 सम्मानित किया गया। जिसमें प्रमाण पत्र, मेडल, भगवत गीता एवम सम्मान राशि 5 000 रुपए दिए गए।


इस अवसर पर परिषदीय विद्यालयों में एनजीओ द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए भी सम्मानित किया गया। अतुल जैन, अध्यक्ष लोहा व्यापार मंडल, काजल छिब्बर संस्थापिका साथी फाउंडेशन, अंजली सिंह नया विचार नई ऊर्जा फाउंडेशन, शिवानी गोयल सोच-अंत ही आरंभ, बी.एल बत्रा अमित्र फाउंडेशन, अरविंद बंसल योग के क्षेत्र में आचार्य डॉक्टर यश पाराशर, पूनम शर्मा को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं ब्रह्मपाल सिंह द्वारा पटका स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति की। 2 अक्टूबर के अवसर पर एक सामाजिक नाटक का प्रस्तुतीकरण किया जिसका शीर्षक स्वच्छता और गांधीजी द्वारा दिए गए संदेश बच्चों ने सुंदरता से प्रस्तुत किया।


