Ghaziabad

श्री साईं मित्र मंडल ने मनाया दसवां वार्षिक महोत्सव, भक्ति और आस्था का अनूठा संगम

गाजियाबाद: श्री साईं मित्र मंडल ने अपने दसवें वार्षिक महोत्सव के दौरान बाबा की पालकी यात्रा और भजन संध्या का आयोजन कर आस्था और भक्ति का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। यह भव्य आयोजन संजय नगर सेक्टर-23 के रामलीला मैदान में हुआ, जिसमें भक्तों की भारी भीड़ जुटी।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेन्द्र कश्यप और सदर विधायक संजीव शर्मा विशेष आमंत्रित भक्त के रूप में उपस्थित रहे। दोनों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई और कार्यक्रम को अपना समर्थन दिया।

पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान पैरा ओलंपिक विजेता खिलाड़ियों कंचन लखानी, प्रणव सूरमा, आशिम खेत्रपाल, और नीरज यादव को सम्मानित किया गया। इन्हें प्रतीक चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, “आस्था और खेल के संगम ने भक्ति की शक्ति को नई ऊंचाई दी है।” विधायक संजीव शर्मा ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सराहते हुए इसे प्रेरणा का स्रोत बताया और नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

भक्ति में सराबोर हुआ रामलीला मैदान

भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक दीपक भल्ला के भजनों ने पूरे माहौल को भक्ति मय कर दिया। 72 घंटे की समाधि झांकी ने भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद भक्तों की आस्था और भक्ति अडिग रही।

आयोजकों और गणमान्य लोगों का योगदान

महोत्सव के आयोजन में श्री साईं मित्र मंडल के आयोजकों योगेश कौशिक, रघुराज शर्मा, वैभव त्यागी, और निपुण शर्मा सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
विशेष आमंत्रितों में पत्रकार वीके अग्रवाल, डॉ. नीरज गर्ग, प्रदीप चौधरी, और पार्षद पप्पू नागर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।

भक्तजनों ने ग्रहण किया प्रसाद

भजन संध्या के समापन पर भक्तों ने बाबा के दरबार से प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

इस आयोजन ने नव वर्ष का शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में करते हुए आस्था, खेल, और प्रेरणा का संदेश दिया।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button