Ghaziabad

ब्रिज विहार श्री सत्यनारायण मंदिर; विशाल भंडारे एवं हवन यज्ञ के साथ हुआ श्री राम कथा का विश्राम

गाज़ियाबाद: महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने ब्रिज विहार पहुंच राम कथा का रसपान किया। विशाल भंडारे एवं हवन यज्ञ के साथ हुआ श्री राम कथा का विश्राम, ब्रिज विहार श्री सत्यनारायण मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय श्री राम कथा के अंतिम दिन पूज्य संत श्री श्रीकांत पाण्डेय जी ने सुन्दर काण्ड की कथा का वर्णन किया।

श्री सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में चल रहे थे रामकथा का रविवार को विश्राम सत्र था। नौ दिवसीय कथा का भक्तों ने लगातार शाम को श्रवण लाभ लिया। रविवार को राम भक्तों ने सुंदरकांड की कथा का रसपान किया।

इसमें महाराज जी ने बताया कि हनुमान जी कैसे लंका पहुंचे। इसी क्रम में स्वर्ण नगरी लंका को जला डालना, लंका में राम नाम का परचम लहराने के बाद लौटकर प्रभु श्रीराम को पूरा वृतात सुनाना। कथा में प्रभु राम के लंका पर चढ़ाई करने और रावण वध करने के बाद विभीषण को राज गद्दी दिलाने का वृतांत सुनाया।

सामूहिक हवन व भंडारे का आयोजन
राम कथा समापन के बाद सामूहिक हवन किया गया. भंडारे में दूरदराज से श्रद्धालु शामिल हुए. कथा में श्रीराम भगवान के जय घोष के साथ नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य समापन हुआ। नौ दिन चली श्री राम कथा का मंच संचालन वीरेंद्र सिंह बहुत ही सुन्दरता के साथ किया।

आज के यजमान अजय गोयल(गोयल डिपार्टमेंटल स्टोर )सौरभ रूस्तगी (साडी धाम) एवं मदनमोहन जोशी रहे। मुख्य अतिथि संजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष बीजेपी एवम दिनेश प्रताप सिंह (पूर्व वी.सी) नेहरु युवा केंद्र ने इस अवसर पर कथा का श्रवण किया और आरती में भाग लिया । उपस्थित रहे विभिन्न समाजसेवीयों में राम बिलास छोकर, शिवजी पाण्डेय, वीरेंद्र सिंह, सियाराम सिंह, प्रकाश सिंह, शिवाकांत प्रसार , सुशील सिंह , विकास राजपूत, ललन सिंह, डी के सिंह , श्रीमती पद्मा त्रिपाठी, आदि ने इस अवसर पर कथा का श्रवण किया और आरती में भाग लिया।

समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों को शील्ड से सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष एम पी शर्मा ने महाराज जी की भावपूर्ण विदाई की। महासचिव लल्लन सिंह ने सभी भक्तो एवं अतिथियों का आभार प्रकट किया। शशिकांत तिवारी, रण विजय सिंह, विभूति यादव आदि सभी समिति सदस्यों ने भंडारे की व्यवस्था देखी।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button