Ghaziabad

सरस्वती शिशु मंदिर नेहरू नगर ने समता प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान किया हासिल

गाजियाबाद: सरस्वती शिशु मंदिर नेहरू नगर, साहिबाबाद में आयोजित जिला स्तरीय समता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में गाजियाबाद के सात विद्यालयों के आचार्यों ने हिस्सा लिया, जहां नेहरू नगर विद्यालय के 12 आचार्यों ने अपनी समर्पण और अनुशासन का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सरस्वती शिशु मंदिर साहिबाबाद ने प्राप्त किया, जबकि तृतीय स्थान सरस्वती शिशु मंदिर बलराम नगर, लोनी को मिला।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्य सतपाल सिंह, रविंद्र मोहन शर्मा, और राम कुमार त्यागी ने किया।

शारीरिक प्रमुख श्री राम कश्यप के नेतृत्व में नेहरू नगर विद्यालय के आचार्यों ने समता अभ्यास की विशेष तैयारी की। अभ्यास में कदम से कदम मिलाकर चलना, संचनल के विभिन्न प्रकार, और आज्ञाओं के माध्यम से शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन शामिल था। प्रतियोगिता के दौरान आचार्यों ने आरम, दक्ष, मितकाल, वाम वृत्त, दक्षिण वृत्त, और अर्धवृत्त जैसी विभिन्न शारीरिक प्रक्रियाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले आचार्यों को शुभकामनाएं दीं और उनके प्रयासों की सराहना की। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button