संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह गाजियाबाद में मनाया गया

गाजियाबाद, 24 फरवरी 2024: जैतवन जन विकास समिति (रजि.) गाजियाबाद के तत्वाधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 647 वीं जयंती आज 24 फरवरी 2024 को प्रातः 10:00 बजे से जैतवन बुद्ध विहार गौतम नगर शिब्बनपुरा पटेल नगर सेकंड गाजियाबाद में मनाई गई।
इस कार्यक्रम में बुद्धिजीवी और वरिष्ठ समाजसेवीयों ने संत शिरोमणि रविदास जी, तथागत बुद्ध और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर बुद्ध वंदना के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट गंगा शरण बब्लू ने करते हुए कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने अपनी वाणी से बताया “मन चंगा तो कठौती में गंगा” और “ऐसा चाहूं राज में जहां मिले सभी को अन्न कहें रविदास मैं रहूं पसन्न”।


सभी अतिथियों ने संत शिरोमणि रविदास जी की वाणी पर प्रकाश डालते हुए अपने-अपने विचार रखे। एडवोकेट शेर सिंह पूर्व विधि अधिकारी ने संत रविदास जी की वाणी में समाज के उत्थान के लिए बात कही। पंकज शर्मा वरिष्ठ समाजसेवी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरु रविदास जी ने अंधविश्वास, पाखंडवाद और नशे को समाप्त करने की बात कही है। शांति स्वरूप बौद्ध, आर पी.र्सिंह, विजय पाल, उदयपाल, सुषमा बौद्ध और शीतल देओल पार्षद आदि ने भी अपने विचार रखे।
समिति की ओर से चर्मकार/मोची का कार्य करने वाले श्रद्वैय रामेश्वर, धर्मवीर, पप्पू गौतम, अशोक और राहुल पांच लोगों को “रविदास चर्मकार प्रतिभावान पुरस्कार” में प्रमाण पत्र, शाल और आर्थिक सहयोग राशि से सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही समिति के सबसे बुजुर्ग और लगभग 15 साल से कैंसर से जूझ रहे समाजसेवी श्रद्देय ज्ञानचंद जी को माला और शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम विशेष में महिला संगीत का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें पिंकी बौद्ध, राजेश्वरी बौद्ध, शारदा सिहं, मनीषा बौद्ध, ललिता, सुषमा, सुमित्रा आदि ने महापुरुषों के गीत, भजन और वाणी को संगीत के माध्यम से उपासक एवं उपासिकाओं को विस्तार पूर्वक बताया।
कार्यक्रम में एडवोकेट शेर सिंह,आरपी सिंह, हरस्वरूप,रमेश चन्द, सुरेंद्र कुमार वर्मा,आनंद प्रकाश, सुखपाल बौद्ध, पंकज शर्मा,जीसी वर्मा, शांति स्वरूप बौद्ध, शीतल देओल पार्षद,एडवोकेट प्रदीप, जय सिंह, सोनू आनंद, प्रवेश कुमार, सुंदर पाल, जसवंत सिंह, ज्ञानचंद, देवेंद्र कुमार ,ओमप्रकाश, गोविंद राम, वीर सिंह, राजकुमार, विजेंद्र कुमार, तिलकराम देवेंद्र कुमार बब्बी, महेंद्र कुमार,पप्पू गौतम, नरेंद्र कुमार, विजयपाल बौद्ध, बबलू सिंह, पिंकी बोद्ध, राजेश्वरी बौद्ध,शारदा सिंह मनीषा सिंह,ललिता बौद्ध सुमित्रा बौद्ध, सरला, सुषमा बौद्ध आदि उपस्थित हुऐ।



