Ghaziabad

महानगर अध्यक्ष की दूसरी पारी खेलने के लिए संजीव शर्मा ने लिया भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद

गाज़ियाबाद: भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा संजीव शर्मा को‌ गाजियाबाद महानगर का पुन: अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महानगर अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद सर्वप्रथम संजीव शर्मा द्वारा श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की इसके बाद दूधेश्वर मंदिर के महंत श्री नारायण गिरी से मिलकर महाराज का आशीर्वाद लिया।

संजीव शर्मा का महानगर अध्यक्ष की घोषणा के बाद से ही गाजियाबाद महानगर के कार्यकर्ताओं में उत्साह है, सुबह से ही काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता महानगर कार्यालय पर अपने नवनियुक्त अध्यक्ष की प्रतीक्षा करते रहे, लगभग 12:00बजे संजीव शर्मा के महानगर कार्यालय पहुंचने पर महानगर कार्यालय पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष का स्वागत व सम्मान किया।

महानगर अध्यक्ष ने कार्यकताओं का अभिनंदन स्वीकार करते हुए, उनका आभार भी जताया। महानगर अध्यक्ष बोले मैं पहले भी कई बार कह चुके हूॅं कि कार्यकर्ता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। यह कार्यकताओं का ही स्नेह और सहयोग है जिसकी वजह से संगठन ने उन्हें फिर से महानगर अध्यक्ष बनने का सौभाग्य दिया है। इसके लिए वह सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार प्रकट करते हैं।

महानगर अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button