देशभक्ति से सराबोर हुआ संजय नगर : राजनगर व्यापार मंडल ने किया गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन, हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व
गाज़ियाबाद, 26 जनवरी, 2024 | संजय नगर सेक्टर 23 राजनगर व्यापार मंडल ने आज 75वें गणतंत्र दिवस पर मिलन चौराहे पर झंडा रोहण का कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान और महानगर महामंत्री अशोक चावला थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ व्यापार मंडल के चेयरमैन प्रदीप गर्ग ने किया। उन्होंने सभी महान बलिदानियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्य अतिथि गोपीचंद प्रधान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद गोपीचंद प्रधान ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है। यह दिन हमें हमारे देश की स्वतंत्रता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने पूर्वजों के बलिदान को याद करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारियों को देश की सेवा के लिए अपनी पूरी लगन और समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर संजय नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गोयल ने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा से ही देशभक्ति के कार्यों में आगे रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल आने वाले समय में भी देश के विकास और समृद्धि के लिए कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम में समाज सेवी सुन्दर चौधरी, पार्षद कपिल वशिष्ठ, मनोज पंडित, प्रकाश गुप्ता, बबलू सिंह, रितेश अग्रवाल, रमेश बंसल, अजवार अली, SP सिंह शिशोदिया, नीरज सोनी, बबलू पंडित, अंकित बिंदल, नरेश पूजा घर, अवनीश त्यागी, विपिन गर्ग (लोहारी वाले), गोपेश् अग्रवाल, राजू भाई, जोगेंद्र चौदरी, राहुल सिंह, विशाल गुप्ता, मणिक त्यागी, तेजवीर मान, बृजमोहन पंडित, शिवेंद्र अवस्थी, सुभाष शर्मा, कश्यप प्रॉपर्टी, मिलन स्वीट्स, राजेश्वर यादव और समस्त व्यापारी उपस्थित रहे।