Ghaziabad

राष्ट्रीय लोकदल का खेलों के जरिए गांव-गांव तक युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य

गाजियाबाद: राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने विजय कौशिक के कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राष्ट्रीय लोकदल देश और प्रदेश के खिलाड़ियों को सशक्त बनाने और उनके भविष्य को उज्जवल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी गांव-गांव खेल सुविधाएं विकसित कर खिलाड़ियों को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। जब ये खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे, तो उन्हें सरकारी नौकरी और रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि किसानों के बच्चों का भविष्य खेलों के माध्यम से संवारा जाए। प्रत्येक गांव में खेल स्टेडियम बने और खेलों की नर्सरी तैयार हो, ताकि बच्चे गांव से उठकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलें और देश का नाम रोशन करें।”

विजय कौशिक की भूमिका सराहनीय

प्रदेश महासचिव रविंद्र चौहान ने कहा कि विजय कौशिक राष्ट्रीय लोकदल में वर्षों से सक्रिय हैं और पार्टी के विभिन्न सम्मेलनों और कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कौशिक ने पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर पार्टी की मजबूती में योगदान दिया है।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी तेजपाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ इंद्रजीत सिंह टीटू, प्रदेश महासचिव रविंद्र चौहान, जिलाध्यक्ष अमित त्यागी, महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अगराज बालियान, और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोकदल की नई पहल

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रीय लोकदल ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी खेलों के जरिए युवाओं को सशक्त करने और गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में अग्रसर है। इस प्रयास से देश और प्रदेश में एक नई खेल संस्कृति विकसित होगी।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button