श्रीमद् भागवत कथा में पूज्या जया किशोरी जी ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध

गाजियाबाद: श्री श्याम परिवार समिति (रजि०) ग़ाज़ियाबाद द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन रामलीला मैदान घंटाघर में हज़ारों की भीड़ के बीच प्रसिद्ध भजन गायिका अनामिका शर्मा ने भजनों से कार्यक्रम की शुरुआत की।
इसके बाद तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पूज्या जया किशोरी जी का आगमन हुआ। उन्होंने व्यास पीठ पर अपना स्थान ग्रहण कर आज के यजमानों अनिल अग्रवाल साँवरिया, अनिल गर्ग, रामअवतार जिन्दल, गौरव गर्ग, आन्नद प्रकाश लोहे वाले, आर. एन.बंसल, ज्ञान प्रकाश गोयल, दीपक अग्रवाल,सुनील त्रिवेणी ,आर.पी.चढ्ढा , सुरेश महाजन के साथ पूजा-अर्चना की।


पूज्या जया किशोरी जी ने श्री मद भागवत माहात्म्य कथा, भगवान के अवतारों की कथा और राजा परीक्षित को श्राप की कथा सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि सभी रिश्ते ऊपर से बनकर आते हैं, लेकिन मित्र हम बनाते हैं। इसलिए मित्र हमेशा अच्छे बनाएं।
कार्यक्रम में विशेष रूप से अनिल अग्रवाल साँवरिया, अनिल गर्ग, रामअवतार जिन्दल, आशु बिन्दल, गौरव गर्ग, सौरभ गुप्ता, मुकेश बाबा, आलोक गर्ग, सौरभ किराना मंडी, योगेश गोयल, सुनील त्रिवेणी, वी. के गुप्ता, तनु गम्भीर, संजय गुप्ता फ़्रूट वाले, सुनील वार्ष्णेय,अशोक अग्रवाल, विभू बंसल अध्यक्ष नगरपालिका पिलुखआ,अरुण सिंघल,सौरभ जयसवाल, भानु सिसोदिया, मंयक अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल और संजय अग्रवाल ने सपत्नी कथा में योगदान दिया।


पूज्या जया किशोरी जी की कथा का श्रोताओं पर गहरा प्रभाव पड़ा। उन्होंने अपनी मधुर वाणी और सरल भाषा में भगवान की भक्ति का महत्व समझाया।
यह श्रीमद् भागवत कथा गाजियाबाद में एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है। हजारों लोग इस कथा में भाग ले रहे हैं और भगवान की भक्ति में लीन हो रहे हैं।



