Ghaziabad

नगर निगम की दुकानों का किराया बढ़ोतरी मामला: मंत्री नरेंद्र कश्यप ने किया हस्तक्षेप

गाजियाबाद : नगर निगम की 1702 दुकानों का किराया बढ़ाने के मामले को लेकर लगातार संघर्ष चल रहा था। इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जानकारी के अनुसार 15 मार्च को उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा के जन्मदिन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा उनके आवास पहुंचे। यहां पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने गोल मार्केट के अध्यक्ष संजीव लाहौरिया, सचिव सुरेश महाजन, युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष राजू छाबड़ा, सुरेश गुप्ता ,राकेश स्वामी से किराए के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान राजू छाबड़ा ने बताया कि व्यापारियों को गुमराह किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से जब व्यापारी धरना खत्म करवाया गया था तो हमें विश्वास में लेकर कहा गया था कि कमेटी का गठन किया जाएगा। एक महीने का समय बीत चुका है,अब तक गठन नहीं किया गया। इस पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने तत्काल एक्शन मोड़ लिया।

जब मंत्री नरेंद्र कश्यप ने किया जिला अधिकारी और नगर आयुक्त को फोन

उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप हमेशा व्यापारियों और आम जनता के साथ खड़े नजर आते हैं। ऐसा ही उदाहरण उन्होंने 1702 निगम की दुकानों के किराया बढ़ोतरी के मामले को लेकर भी दिखाया। व्यापारियों ने जब एक कार्यक्रम के दौरान अपनी समस्या रखी तो मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बिना देर किए हुए जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को फोन करके इस मामले पर तुरंत कमेटी गठित करने के लिए कहा। इसके बाद अधिकारियों ने कमेटी गठन करने का फैसला लिया।

व्यापारियों ने दिया जनरल वीके सिंह, मंत्री नरेंद्र कश्यप और महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को धन्यवाद

1702 दुकानों के किराया बढ़ोतरी मामले को लेकर जारी खींचतान में अब हाल निकलता नजर आ रहा है। इसके लिए व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद जनरल वीके सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्रता नरेंद्र कश्यप और भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि तीनों के प्रयास के बिना इस पूरे मामले में कमेटी का गठन संभव हुआ है। इस मौके पर धन्यवाद देने वाले व्यापारियों में सुभाष छाबड़ा, महानगर अध्यक्ष मनवीर नागर, महामंत्री हरि मेहता ,धर्मपाल, कुकरेजा सुनील चाचा, सुरेश गुप्ता ,संजीव लाहौरिया, सुरेश महाजन, पप्पू लाहौरिया, तिलक महाजन, अवनीश महाजन, सौरभ जयसवाल, तिलक महाजन व राजू छाबड़ा युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

नरेंद्र कश्यप ने कहा मैं व्यापारियों की हर लड़ाई में हूं साथ

उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप ने व्यापारियों को आश्वस्त किया है कि वह व्यापारियों की हर लड़ाई में उनके साथ रहेंगे। व्यापारियों को जब भी उनके साथ और सहयोग की आवश्यकता पड़े तो वो उन्हें याद कर सकते हैं। दरअसल नरेंद्र कश्यप अपने अलग अंदाज और सरल व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। जब वह शुभकामना देने के लिए पहुंचे थे , तो इस दौरान व्यापारियों ने अपना दर्द साझा किया तो उन्होंने इस पूरे मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को फोन करके इस मामले में कमेटी का गठन करवाया, जो पिछले एक महीने से नहीं बन पा रही थी।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button