Ghaziabad

श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी की राम बारात

गाजियाबाद: राम बरात के मौके पर रविवार शाम ढलने के साथ ही पूरा शहर रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। दूल्हा बने प्रभु श्रीराम और उनके तीनों भाई रथ पर सवार होकर बरात लेकर निकले। श्रीराम बरात में बराती बनने का मौका पाकर लोग खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर राम बरात का स्वागत किया गया।

ठाकुरद्वारा मन्दिर से बारात प्रारम्भ होने से पूर्व स्वरूपों की आरती की गई। एक-एक करके चारों भाई रथ पर सवार हुए। इसके बाद बरातियों के साथ प्रभु श्रीराम सिया ब्याहने को निकल पड़े। साथ ही शुरू हो गया जयकारों का सिलसिला। हजारों की संख्या में लोग सजने संवरने लगे। बैंडबाजे, ऊंट, घोड़े और तमाशबीन एकत्रित होने लगे। जगह-जगह लाउडस्पीकर पर बधाई गीत बज रहे थे। देखते ही देखते झांकियों की कतार लग गई। जयकारे लगने लगे-पुष्प बरसने लगे। राम बरात देखने के लिए शहर के साथ दूरदराज से आए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।

स्वरूपों की सवारी के आगे 102 झांकियां चल रही थी। दिल्लीगेट, चौपला बाजार में जगह-जगह झांकियो एवम स्वरूपों पर पुष्प वर्षा और मालाओं से बरात का स्वागत किया जा रहा था, साथ ही स्वरूपों की आरती की जा रही थी। जगह जगह राम भक्त रामबरात में निकली झांकियों के साथ सेल्फी ले रहे थे। नगर में जबरदस्त भीड़ के चलते कोई भी श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघभन के मनोहारी स्वरूपों को देखने का मौका नहीं छोड़ना चाह रहा था। स्वरूपों के माथे का तिलक, सिर पर आभूषण और रत्न जड़ित मुकुट, वस्त्र और भाव भंगिमा बरबस लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ले रही थी। राम बरात ठाकुरद्वारा मन्दिर से होती हुई दिल्लीगेट, चौपला, डासना गेट, रमते राम रोड, गंज से होते हुए रामलीला मैदान घण्टा पर समाप्त हुई। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वीरो बाबा व उस्ताद अशोक गोयल ने प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया।

राम बारात में दिल्ली, नजीबाबाद, आगरा, मेरठ मुरादनगर व स्थानीय लगभग 102 झाकियां रही, जिस में 3 स्थानीय व 11 बाहर के बैंड थे। मथुरा, राया, मेरठ, सिकन्द्राबाद व बुलन्दशहर से 5 शहनाई व आठ ढोल नगाड़े वाले बारात में शामिल रहे।

राम बारात में मुख्य रूप से कार्यवाहक महामंत्री दिनेश शर्मा बब्बे, शिव ओम बंसल, संजीव मित्तल, अनिल चौधरी, आलोक गर्ग, ज्ञान प्रकाश गोयल, सुभाष गुप्ता, सुबोध गुप्ता, शिवांक गुप्ता, लोकेश बंसल, राजेन्द्र मित्तल मेंदी वाले, विनय सिंघल, नरेश अग्रवाल, मुनेंद्र आर्य, सुधीर गोयल, सुंदर लाल, पार्षद नीरज गोयल, मोहित मित्तल, सुनील कुमार शीलो, श्रवण गर्ग, अजय गुप्ता, सुभाष बजरंगी, राजीव अग्रवाल, देवेंद्र मित्तल, राम अवतार, राकेश स्वामी, नंदकिशोर शर्मा, श्री कांत राही, सुनील गुप्ता, मनीष सैनी, अनिल गर्ग, प्रदीप गर्ग, दिनेश गोयल, सुनील गर्ग, सुभाष शर्मा व मनमोहन मित्तल आदि का सहयोग रहा।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button