श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी द्वारा नगर में भव्य राम बरात निकाली गयी

गाजियाबाद: श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी द्वारा रविवार को नगर में भव्य राम बरात निकाली गयी। सोमवार ठाकुरद्वारा मन्दिर से चारो भाई घोड़े पर सवार होकर सीता जी को पालकी में बैठकर नगर और बाजार में से होते हुए घण्टा घर रामलीला मैदान पर पहुचे जहाँ लीला मंच पर नगर महोत्सव एवं बधाई गीत गाये गये। कमेटी द्वारा निकली गयी विदाई के भावुक माहौल को देख कर मौके पर उपस्थित सभी भक्तों की आंखे नम हो गई। माता सीता का अपने माता-पिता, सगे-संबधी, भाई-बंधु से बिछड़ने की प्रस्तुति देख सभी भाव-विभोर हो गए। पुरूषों की आंखों में आंसू आ गए तो महिलाएं विलाप करने लगी। रास्ते में नगरवासियों ने राम परिवार का फूलों की वर्षा करके स्वागत किया। चारों ओर भगवान श्रीराम के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही थी। रामलीला करने के लिए दिल्ली से नीरा बक्शी के निर्देशन में सबरंग फाउंडेशन के संगीतकारो ने सीता विदाई पर विस्तार पूर्वक पाठ किया एवम श्रोताओं से श्रीराम के आदर्शो को जीवन में उतारने पर जोर दिया साथ ही माता सीता के अयोध्या पहुचने पर बधाई गीत गाये गए।




सीता विदाई में मुख्य रूप से अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वीरो, उस्ताद अशोक गोयल, कार्यवाहक महामंत्री दिनेश शर्मा बब्बे, संजीव मित्तल, अनिल चौधरी, ज्ञान प्रकाश गोयल, राजेन्द्र मित्तल मेंदी वाले, सुनील गुप्ता, मनीष सैनी, नरेश अग्रवाल, सुधीर गोयल, सुंदर लाल, पार्षद नीरज गोयल, मोहित मित्तल, अजय गुप्ता, सुभाष बजरंगी, साचीन हिन्दू, राजीव शर्मा, शिवांक गर्ग, लोकेश बंसल, श्री कांत राही, मनमोहन मित्तल, वीरेंद्र कुमार कंडेरे आदि का विशेष सहयोग रहा।




