रंग में रंगा राजनगर रेजिडेंसी: होली का जश्न हुआ यादगार
गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन स्थित राजनगर रेजिडेंसी सोसाइटी में इस वर्ष होली का उत्सव अविस्मरणीय रहा। 24 मार्च की रात्रि में होलिका दहन के बाद संगीत की थाप पर महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने देर रात तक डांस का आनंद लिया।
25 मार्च को सुबह 10 बजे से रेन डांस का आयोजन किया गया। शावर से निकलते हुए जल ने सभी को डांस करने के लिए विवश कर दिया। थोड़ी ही देर में पूरा एरिया होली के मस्तानों से भर गया। ठंडाई का वितरण शुरू हुआ और लोगों ने जमकर ठंडाई पी और फिर पूरी ऊर्जा के साथ डांस करते रहे।
दोपहर 2 बजे तक लोग डांस करते रहे। इसके बाद लोगों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।
यह होली पर्व राजनगर रेजिडेंसी के स्मरणीय होली पर्वों में से एक बन गया। आयोजकों ने सभी रेजिडेंट्स का धन्यवाद व्यक्त किया।
आयोजन समिति: श्री टी वी रवि शर्मा, राजीव गुप्ता, योगेश शर्मा, डा मनीष चौहान, प्रियांक त्यागी, अभिषेक त्यागी, प्रवीण राठी, सचिन तोमर, राजेश श्रीवास्तव, राहुल त्यागी, अनिल कुमार गुप्ता, नवीन त्यागी, कैप्टन कृष्ण त्यागी एवं टीम
भविष्य में भी इसी प्रकार एक जुट होकर आने वाले पर्वों को और भी अच्छे तरीके से मनाने का पुरजोर समर्थन किया गया।