Ghaziabad

मसूरी ग्राम सभा की ज़मीन पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा करने के विरोध में क्षेत्रीय लोगों की हुई पंचायत

गाजियाबाद जनपद के मसूरी ग्राम में ग्राम सभा की करोड़ की बेशकीमती अनमोल जमीन पर लगी है, भूमाफियाओं की नज़र

गाजियाबाद: ग्राम मसूरी में ग्राम सभा की लगभग 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा करने के विरोध में क्षेत्रीय लोगों की एक पंचायत सुपर मॉडल पब्लिक स्कूल मसूरी में आयोजित की गई। इस पंचायत का नेतृत्व पूर्व विधायक असलम चौधरी ने किया, जिस पंचायत में भूमाफियाओं के खिलाफ न्याय की लड़ाई को जारी रखने के “ग्राम मसूरी संघर्ष समिति” के नाम से एक कमेटी गठित की गई, जिस कमेटी का अध्यक्ष सर्वसम्मति से पूर्व प्रधान शकील अहमद को चुना गया।

पंचायत में भूमाफिया जो ग्राम सभा की बेशकीमती जमीन को घेरे हुए हैं उनके खिलाफ आगे की रणनीति तय की गई। पंचायत में ग्राम प्रधान मसूरी शहजाद चौधरी, पूर्व प्रधान हाजी फरियाद गौड़, पूर्व प्रधान शकील अहमद, हाजी इमामुद्दीन, हाजी अलाउद्दीन, हाजी अब्दुल वाहिद, हाजी राहिल, परवेज टाटा, शकील अहमद प्रिंसिपल आजाद मेमोरियल इंटर कॉलेज, वरिष्ठ समाजसेवी व राजनेता आरिफ राजा, तफसीर प्रधान, मुंशी नज़र मौहम्मद, एडवोकेट यामीन अली, हाजी रिजवान चौधरी, शहीद, आसिफ, लाला भाई ,मास्टर जावेद, जुबैर टाटा, मुजाहिद, भोला, असर मोहम्मद, इरफान मेंबर आदि के साथ अन्य गणमान्य क्षेत्रवासी  उपस्थित रहे।

Deepak Tyagi

वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार, रचनाकार व राजनीतिक विश्लेषक ईमेल आईडी :- deepaklawguy@gmail.com, deepaktyagigzb9@gmail.com टविटर हैंडल :- @DeepakTyagiIND

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button