भाजपा के ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ की तैयारी बैठक सम्पन्न

गाजियाबाद : महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देने के लिए भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ करेगी। इसके लिए विधानसभा और बूथ स्तर पर महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होना है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नारी शक्ति को लोकसभा एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना नारी शक्ति का बहुत बड़ा सम्मान है इसी क्रम में गाजियाबाद महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व मे मुरादनगर विधानसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत होने वाले महिला सम्मेलन के लिए वहां की स्थानीय पार्षद कृष्णा शर्मा के आवास पर बैठक आहूत की गई उसके पश्चात नारी शक्ति वंदन यात्रा बूथ पर निकाली गई जिसमें महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल ,महानगर उपाध्यक्ष रनिता सिंह क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा कविता सिरोही, प्रदेश सदस्य महिला मोर्चा प्रियंका पांडे क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा सिद्धि प्रदान पूर्व पार्षद मीना भंडारी पूर्व सभासद बिंदु त्यागी मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल मंडल अध्यक्ष अमरीश त्यागी के अलावा सभी सम्मानितजन सभासद जन एवं मंडल पदाधिकारी महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं ।



