शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ की होली मिलन कार्यक्रम की तैयारी शुरू

गाजियाबाद: मिल्टन अकैडमी करहेड़ा, मोहन नगर गाजियाबाद में शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ कोर कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 16 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक एवं मैनेजर मदर इंडिया पब्लिक स्कूल पायलट राकेश त्यागी ने प्रस्ताव रखा कि आगामी 16 मार्च दिन शनिवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। उक्त विषय पर सभी ने अपनी सहमति जाहिर की।
मुरादनगर विधानसभा प्रमुख एवं मैनेजर एमपीएस पब्लिक स्कूल राजीव त्यागी ने विचार रखा कि शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ का यह आयोजन भी पिछले आयोजनों की तरह ही भव्य होना चाहिए। मिल्टन अकैडमी के मैनेजर रामेश्वर निर्माण व अन्य सभी साथियों ने आश्वासन दिलाया कि इस कार्यक्रम में सभी संस्थाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी।
कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर आदर्श पब्लिक स्कूल के मैनेजर सुबोध त्यागी, वेदांतम पब्लिक स्कूल के मैनेजर मिस्टर ललित, मिल्टन अकादमी के चेयरमैन ओम प्रकाश, भूपेंद्र, अरुण निर्वाण, मिस नमिता शालिनी मिधा, शांति मेहता आदि अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों के गण मान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की मुख्य बातें:
- कार्यक्रम का आयोजन 16 मार्च 2024 को शनिवार को किया जाएगा।
- कार्यक्रम का आयोजन मिल्टन अकैडमी करहेड़ा, मोहन नगर गाजियाबाद में किया जाएगा।
- कार्यक्रम में सभी शिक्षण संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है।
- कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
- कार्यक्रम में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा।


