Ghaziabad

पोस्ट 9 ने किया सिविल डिफेंस के नवनियुक्त डिप्टी चीफ वार्डन का स्वागत

गाजियाबाद- सिविल डिफेंस के नगर प्रभाग की पोस्ट 9 पर नवनियुक्त डिप्टी चीफ वार्डन नीरज भटनागर का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर जहां उन्होंने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया वहीं पोस्ट के पदाधिकारियों ने उनके समक्ष अपनी दिक्कतों की चर्चा की।

इस मौके पर डिप्टी चीफ वार्डन नीरज भटनागर ने कहा कि निजी स्वार्थ को भूल कर सिविल डिफेंस की तरफ सोचें। वरिष्ठ वार्डन किसी भी समस्या का मिलजुल कर समाधान निकालें ताकि गाजियाबाद का सिविल डिफेंस देश में नम्बर एक हो सकता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की अपनी खूबी होती है उनका यदि सही तरह उपयोग किया जाए तो पूरी टीम बेहतर तरीके से काम करेगी। हर स्तर का प्रभारी भी स्वयं सेवक ही है। समर्पण भाव से सेवा करना हमारा दायित्व है। इस मौके पर स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गये।

कार्यक्रम का संचालन आईसीओ रवि अग्रवाल ने किया। इस मौके पर डिविजनल वार्डन राजेन्द्र शर्मा, डिप्टी डिविजनल वार्डन सुजीत प्रसाद, स्टाॅफ आफिसर मुकेश शर्मा, पोस्ट वार्डन भगवान सिंह, डिप्टी पोस्ट वार्डन मनोज, पोस्ट तीन की डिप्टी पोस्ट वार्डन रेखा अग्रवाल, बृजपाल सिंह, कावेरी, संध्या श्रीवास्तव, समोद शर्मा, राधेश्याम तिवारी, नीतू वर्मा, कविता गुप्ता, दर्शनी पटवाल, अन्नू सिंह, भारत भूषण, मनीषा गुप्ता, हेमलता नेगी उपस्थित रहे।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button