Ghaziabad

डीडीपीएस स्कूल के खिलाफ अभिभावकों का धरना जारी, ट्रैक्टर और भैंस के साथ निकाला जुलूस

गाजियाबाद, 3 मई: गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की ओर से गाजियाबाद के संजय नगर डीडीपीएस स्कूल के खिलाफ दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। आज अभिभावकों ने अपना विरोध प्रदर्शन और भी तेज कर दिया। उन्होंने ट्रैक्टर और भैंस के साथ स्कूल का जुलूस निकाला।

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन का आरोप है कि डीडीपीएस स्कूल प्रशासन ने गाजियाबाद के बच्चों का एडमिशन लेने के बाद उनको गाजियाबाद शहर के बाहर अपनी दूसरी ब्रांच में शिफ्ट कर दिया है। अभिभावकों का कहना है कि उन्हें इस बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी। वे मांग कर रहे हैं कि स्कूल प्रशासन बच्चों को वापस इसी बिल्डिंग में ले आए।

अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक वे इसी तरह से धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। इस धरना प्रदर्शन के कारण स्कूल परिसर के आसपास भारी जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

स्कूल प्रशासन ने अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button