Ghaziabad

बहुमंजिली इमारतों में कांग्रेस समर्थकों को उत्साहित करने के लिए लोकोपयोगी शिविर लगाए जाएं: डॉली शर्मा

गाजियाबाद: मंगलवार को डीएस डोसा फैक्ट्री सभागार में कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉली शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय मुख्य कांग्रेसियों ने पार्टी विस्तार विमर्श के लिए एक रणनीतिक बैठक की। जिसमें महानगर कांग्रेस अध्यक्ष विजय चौधरी और महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनल नागर भी मौजूद रहे।

इस दौरान मुख्य वक्ता डॉली शर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के बहुमंजिली इमारतों और वीआईपी सोसाइटीज एरिया में कांग्रेस समर्थकों की संख्या में इजाफा किया जाए। इसके लिए तरह तरह के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जाएं। वहीं, विभिन्न प्रकार के लोकोपयोगी शिविर लगाकर लोगों को लाभान्वित किया जाए। इससे पार्टी का पुराना जनाधार लौटेगा। उन्होंने लोगों को जीएचबी फाउंडेशन के फ्री एम्बुलेंस सेवा और फ्री मोक्ष वाहन सेवा का लाभ उठाने के लिए टॉल फ्री नम्बर 7303777223 जारी किया, जिस पर लोगों ने प्रसन्नता जताई। बता दें कि डॉली शर्मा के छोटे भाई और मशहूर उद्यमी सचिन भारद्वाज की याद में फाउंडेशन अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज के कुशल मार्गदर्शन में यह फ्री सेवा चलाई जा रही है।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी ने कहा कि महानगर के 100 वार्डों में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए ऐसी बैठकें निरन्तर आयोजित की जा रही हैं और पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज के मार्गदर्शन में पुराने कांग्रेसियों को और डॉली शर्मा के दिशा निर्देश में युवाओं को पार्टी से लगातार जोड़ा जा रहा है। वहीं, महिला महानगर अध्यक्ष सोनल नागर ने कहा कि गाजियाबाद में आधी आबादी को पार्टी से जोड़ने के लिए खास मुहिम चलाया जा रहा है। इससे रोज महिलाएं पार्टी से जुड़ रही हैं। उनकी जागरूकता के लिए भी विभिन्न कार्यक्रम जल्द ही चलाये जाएंगे।

इस बैठक का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश गोयल, पार्टी समर्थक उद्यमी संजय भारद्वाज और पूर्व पार्षद प्रत्याशी संदीप भाटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। इस कार्यक्रम में अमन सिंह, प्रमोद द्विवेदी, अक्षय वर्मा, जीवन जोशी, वैभव गर्ग, प्रभात भट्टाचार्य, प्रदीप त्रिपाठी, के पी सिंह, किशनपाल यादव, कशिश गुर्जर, मोहित त्यागी, वेद प्रकाश, फतेह सिंह आदि ने भी अपने अपने विचार रखे।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button