रामलीला मैदान में रामलीला मंचन के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता का आयोजन

गाजियाबाद : श्री रामलीला समिति राजनगर (रजि०) की ओर से रामलीला मैदान में रामलीला मंचन के सम्बन्ध में मंगलवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया | इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता ने बताया कि 11 अक्टूबर 2023 को श्री श्याम महोत्सव के साथ ही रामलीला मेले का प्रारंभ हो जाएगा तथा 25 अक्टूबर को भरत मिलाप के साथ ही मेले का समापन होगा | गणेश शोभा यात्रा 12 अक्टूबर को राजनगर के विभिन्न सेक्टरो में होते हुए देर रात रामलीला मैदान पहुचेगी, और रास्ते में बहुत जगहों पर शोभा यात्रा का स्वागत तथा भगवान् श्री गणेशजी की आरती की जायेगी |
अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता ने बताया कि रामलीला आयोजन के सौंदर्यीकरण के लिए राजनगर में 20 मुख्य द्वार बनाये गए है व् इस वर्ष रामलीला कमिटी की देख रेख में सात्विक व् स्वादिष्ट भोजन, दिल्ली की चाट पकोड़ी व् ब्रांडेड आयस क्रीम की व्यवस्था की गयी है|

राजनगर रामलीला समिति के संरक्षक जीतेंदर यादव (पूर्व विधायक) ने बताया इस वर्ष ये आयोजन हर्षौल्लास व् भव्य रूप से मनाया जायेगा| जीतेंदर यादव ने बताया कि राजनगर रामलीला में इस वर्ष राम बारात में श्री राम व् माता सीता की जयमाला का आयोजन सेक्टर 10 के मुख्य चौराहे पर किया जायेगा, इस वर्ष राजनगर रामलीला मैदान में एक अयोध्या राम मंदिर सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा जहां पर सभी रामभक्त अपनी तथा अपने परिवार के साथ सेल्फी ले सकते है। राजनगर रामलीला अपने भव्य मंचन के लिए काफी प्रसिद्ध है जिसे देखने गाजियाबाद के लोग दूर दूर से भी आते है|
रामलीला समिति के महामंत्री आर. एन. पांडे व् संगठन मंत्री विनीत शर्मा ने बताया कि श्री गणेश शोभायात्रा व् राम बारात के लिए झांकियां और मेले की दुकानें की बुकिंग हो चुकी है, रामलीला के दौरान स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जायेगा ताकि आने वाले सभी राम भक्त शुद्धता व् स्वच्छता से रामलीला मंचन के कथा वाचक पंडित मथुरा प्रसाद चतुर्वेदी की चौपाईयो द्वारा रामलीला महोत्सव का आनंद ले सके|
प्रेस वार्ता के दौरान पार्षद प्रवीण चौधरी समिति के संरक्षक सत्य प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष राजीव मोहन गुप्ता, मुख्य संयोजक राकेश मिश्रा, सुभाष शर्मा, के.पी .गुप्ता, बृजमोहन सिंघल, अमरीश त्यागी, जी.पी. अग्रवाल, आर.के.शर्मा, महावीर बंसल, राधेश्याम सिंघल, सुंदर लाल यादव, दिनेश शर्मा,अनिल कुमार, मंत्री मुकेश मित्तल, विनोद गोएल, राजीव गुप्ता, प्रचार मंत्री श्रीमती रेखा अग्रवाल, सी ए दीपक मित्तल ललित धवन एडवोकेट अशोक शर्मा सौरभ गर्ग, मंत्री मनीष वशिष्ठ, विजेंद्र चौधरी, मोतीलाल गर्ग, मदन लाल. दीपक सिंघल, आकाश वशिष्ठ, गोल्डी सहगल, जयकमल अग्रवाल,बी.के.अग्रवाल, ओमप्रकाश भोला नवीन पंडित नवीन शर्मा श्री चंद चौहान डॉ अनिल बैसला अजय राघव, अमरपाल तेवतिया, व् राजनगर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे|


