कैबिनेट मंत्री शर्मा ने राजनगर एक्सटेंशन को दिया ओपन जिम का तोहफ़ा

राजनगर एक्सटेंशन: कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक सुनील शर्मा ने आज राजनगर एक्सटेंशन की कृष्णा एनक्लेव सोसायटी में एक नए ओपन जिम का उद्घाटन किया। यह जिम पूर्व पार्षद संजीव त्यागी के अथक प्रयासों और सुनील शर्मा की विधायक निधि से बना है।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, जहां शारीरिक गतिविधियों का अभाव एक आम समस्या है, वहीं यह ओपन जिम क्षेत्र के निवासियों के लिए वरदान साबित होगा। व्यायाम न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक सतर्कता और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। कैबिनेट मंत्री शर्मा ने अपने उद्घाटन भाषण में इस बात पर बल दिया कि यह जिम निवासियों को एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
इस कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन ऐ ओ ऐ के पदाधिकारियों, विभिन्न सोसायटियों के प्रतिनिधियों और क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कैबिनेट मंत्री शर्मा ने इस अवसर पर कहा, “यह सिर्फ एक जिम नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम है। हमारी कोशिश है कि हर सोसायटी में इस तरह के जिम बनाए जाएं।”
फेडरेशन अध्यक्ष सचिन त्यागी ने मंत्री शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें भरोसा है कि मंत्री जी राजनगर एक्सटेंशन के विकास के लिए और भी कई कदम उठाएंगे।
उपस्थित रहे: पूर्व पार्षद संजीव त्यागी, फेडरेशन अध्यक्ष सचिन त्यागी, उपाध्यक्ष सुबोध गुप्ता, मीडिया सहप्रभारी दीपांशु मित्तल, रिवर हाइट्स सोसाइटी के सचिव सुबोध त्यागी और संजय त्यागी, गौर कैस्केड्स सोसाइटी के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा और महासचिव पुनीत गोयल, कैबिनेट मंत्री के बचपन के साथी रविंद्र कांत त्यागी और अन्य।


