Ghaziabad

जैसा “अन्न वैसा मन”; के.डी.बी स्कूल में ऑनलाइन कार्यक्रम क्यूज़ीन (खान-पान) के माध्यम से सजीव अभिव्यक्ति

गाज़ियाबाद: के.डी.बी स्कूल कविनगर के प्रांगण में शिक्षा संस्कार व सामाजिकता के उत्कृष्ट स्वरूप को कक्षा 7 व 8 के छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन कार्यक्रम क्यूज़ीन (खान-पान) के माध्यम से सजीव अभिव्यक्ति दी। इस कार्यक्रम माध्यम से के.डी.बी. विद्यालय नेमलेशियाके S.K.TamanTawau स्कूल के साथ एक वर्चुअल मीटिंग की। इस बैठक के अंतर्गत उन्होंने उत्तर और दक्षिण भारतीय व्यंजनों के माध्यम से मलेशियन छात्र-छात्राओं को भारतीय खान पान की संस्कृति से अवगत करवाया। इसके जवाब में मलेशियन विद्यार्थियों ने भी अपने स्वादिष्ट भोजन की जानकारी के साथ अपनी संस्कृति ,परंपराओं और इतिहास को जानने और समझने का एक अनोखा रास्ता दिखाया।

समकालीन मलेशिया एक बहु सांस्कृतिक देश है जिससे भारत के संबंध सदैव ही मैत्रीपूर्ण रहे हैं।उन संबंधों को इस इंटरएक्टिव सेशन के माध्यम से और अधिक मजबूती मिली। इस सेशन का लक्ष्य आपसी बातचीत व मनोरंजन के माध्यम से स्वस्थ भोजन की आदतों को सिखाना वह उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।

इस संवादात्मक सत्र के आयोजन के लिए प्रधानाचार्या श्रीमती निवेदिता राणा व उपप्रधानाचार्या श्रीमती नम्रता दुबे ने छात्र-छात्राओं के प्रशंसा की और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए प्रधानाचार्या महोदयाअपने वक्तव्य में कहा कि स्वस्थ शाकाहारी भोजन न केवल शारीरिक मानसिक विकास के लिए आवश्यक है वरन यह है भावनात्मक विकास के लिए भी जरूरी है।जैसा “अन्न वैसा मन” उक्ति के गुढ़त्तम रहस्य को समझने की आवश्यकता है।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button