मकर संक्रांति पर्व पर उत्साह और हर्ष के साथ शिक्षण संस्थानों में होगा प्रकोष्ठ का आयोजन

गाज़ियाबाद: गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ 15 जनवरी मकर संक्रांति का पावन पर्व बडे हर्ष उल्लास के साथ मनाने जा रहा है I इस विषय पर शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ द्वारा स्कूल संचालकों व प्रधानाचार्यों की एक मीटिंग मॉडर्न नेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई I
पायलट राकेश त्यागी महानगर संयोजक शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ गाजियाबाद ने बताया कि 15 जनवरी से 22 जनवरी तक अयोध्या में सम्पन्न होने जा रहे हमारे आराध्य भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रमों के शुभारम्भ के अवसर पर 15 जनवरी मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों द्वारा प्रसाद के रूप में स्वादिष्ट खिचड़ी के भंडारों का आयोजन किया जायेगा तथा 20 जनवरी दिन शनिवार को स्कूलों द्वारा सामुहिक रूप से प्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा सामुहिक सुंदरकांड की व्यवस्था कराईं जाएगी I जिसमें सभी विद्यालयों के शिक्षक- शिक्षिकाएं सामुहिक रूप से सुंदरकांड का श्रवण तथा भगवान श्री राम के परम भक्त श्री हनुमान की भक्ति व गुणगान का श्रवण कर सकें I
इस अवसर पर वी एम त्यागी मैनेजर कोलंबिया इंस्टिट्यूट, नीरज शर्मा मैनेजर कोणार्क पब्लिक स्कूल, राजीव त्यागी मैनेजर एमपीएस पब्लिक स्कूल, योगेंद्र सिंह मैनेजर पूर्णज्ञानाजली पब्लिक स्कूल, सुनील त्यागी मैनेजर मॉडर्न पब्लिक स्कूल, रामेश्वर निर्वाण मैनेजर मिल्टन पब्लिक स्कूल, सुबोध त्यागी मैनेजर आदर्श पब्लिक स्कूल, अमिताभ शुक्ला मैनेजर भागीरथ पब्लिक स्कूल, महेंद्र त्यागी मैनेजर एम एस सीनियर सेकंडरी स्कूल स्वरूप चंद शर्मा जी मैनेजर शहीद मेमोरियल स्कूल दुष्यंत त्यागी मैनेजर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल आदि अनेक प्रतिष्ठित स्कूलो के मैनेजर्स व प्रिंसिपल्स उपस्थित रहे I सभी का पूर्व जोर विचार रहा कि इस आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए ज्यादा से ज्यादा विद्यालयों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगीI
पूज्य रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम प्रारंभ होने के शुभ अवसर पर सभी विद्यालयों द्वारा बच्चों द्वारा 15 जनवरी को ही विभिन्न विद्यालयों के बच्चो द्वारा हनुमान चालीस के सामुहिक गायन की व्यवस्था किये जाने का भी प्रस्ताव रखा गयाI


