न्यू एरा स्कूल द्वारा आयोजित रात्रि शिविर में शामिल विद्यार्थियों ने लिया विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद


ग़ाज़ियाबाद: न्यू एरा स्कूल ने विद्यार्थियों के लिए एक रात्रि शिविर आयोजित किया गया। रात्रि शिविर में लगभग 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें विद्यार्थियों ने अनेक रोचक और शिक्षाप्रद गतिविधियों का आनंद लिया।
कैंप की शुरुआत में, विद्यार्थियों को स्वागत के रूप में स्नैक्स प्रदान किए। इस दौरान विद्यार्थियों ने रोलिंग द बेल, टैग ऑफ वार रेन डांस, म्यूजिकल चेयर, हूला हूप आदि खेलों का आनंद लिया। यह शिविर उनके सामाजिक और मनोवैज्ञानिक विकास को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। रात्रि में विद्यार्थियो ने स्वादिष्ट खाने और मूवी का आनंद लिया, जिससे उनका मनोरंजन और विश्राम हो सके।


इस शिविर में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए सभी इंतजाम किए गए। इस बात का भी ख्याल रखा गया कि किसी भी विद्यार्थी को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो। इस दौरान सभी ने बहुत मस्ती की और सभी विद्यार्थी बहुत ही खुश दिखाई दिए। अगले दिन सुबह, विद्यार्थियों को योगा कराया गया, जो उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसके बाद, उन्हें ब्रेकफास्ट कराकर स्कूल से घर भेजा गया। इस कैंप का आयोजन शिक्षा प्रणाली को समृद्ध करने का एक अच्छा उदाहरण है, जो विद्यार्थियों को सिखाने के साथ-साथ मनोरंजन और विकास का भी अवसर प्रदान करता है।

इस दौरान विद्यालय के अध्यक्ष राजीव मलिक ने कहा कि हम ऐसे और अन्य सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे, जो हमारे विद्यार्थियों के समृद्ध विकास में सहायक साबित हों।
स्कूल की निर्देशिका डॉक्टर ममता मलिक ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि प्रतिभा को विकसित करने में भी सहायक होनी चाहिए। इस रात्रि शिविर का आयोजन इसी विचारधारा को स्पष्ट रूप से प्रतिष्ठित करता है।

प्रधानाचार्य डॉ किरण दिलवाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल शिक्षा देना ही नहीं है बल्कि विद्यार्थियो के संपूर्ण विकास में सहायक होना है। इस रात्रि शिविर का आयोजन हमारे इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक कदम है। न्यू एरा स्कूल ने अपने अनूठे शिक्षा और मनोरंजन के संगम को बढ़ावा देने का प्रयास किया। जो उनके विद्यार्थियों के समृद्ध विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

🌍Calling All Globetrotters! Share your unforgettable travel experiences with us and tag @ Local Post on Facebook & @localpostit at Instagram & X for a chance to be featured!
Let the world see your incredible adventures!
Ready, set, share!


