Ghaziabad

गोविंदपुरम NDRF में रक्षाबंधन का उत्सव: देश के वीर जवानों को बांधी गई राखियां

ग़ाज़ियाबाद: गोविंदपुरम स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वैशाली इंटरनेशनल स्कूल, संकल्प इंटरनेशनल स्कूल, लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल, किड्स वैली पब्लिक स्कूल, स्पर्श स्पेशल स्कूल, योग वेदांत सेवा समिति, लोकविधान सभा समिति, ब्रह्माकुमारी बहनों, राष्ट्रीय व्यापार मंडल, लायन्स क्लब गाजियाबाद, और राष्ट्रीय सेविका समिति (आरएसएस) के पदाधिकारियों ने इस खास मौके पर एनडीआरएफ जवानों को राखियां बांधी।

बटालियन कमांडेंट प्रवीण कुमार तिवारी ने सभी संगठनों और स्कूली बच्चों का हार्दिक स्वागत किया। इस दौरान स्कूली बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। बच्चियों ने कहा कि उन्हें आज बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि उन्हें देश के बहादुर एनडीआरएफ जवानों को राखी बांधने का मौका मिला है। जवानों ने भी बच्चियों को राखी बांधने के बाद उनकी और देश की सुरक्षा का वचन दिया।

कमांडेंट प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि एनडीआरएफ में भारत के सभी राज्यों के जवान कार्यरत हैं, जो अपने परिवार से दूर रहकर देश की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं। ऐसे में सभी त्योहारों को बटालियन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है ताकि जवानों को अपने घर की याद न आए। उन्होंने कहा कि आज का दिन एनडीआरएफ के लिए और भी खास है क्योंकि आपदा के समय एनडीआरएफ हमेशा सबसे आगे रहती है और मानव कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहती है। लोगों द्वारा इन बचावकर्मियों की दीर्घायु और सुरक्षा की कामना करना बहुत ही सुखद है।

कार्यक्रम के दौरान जवानों ने बच्चों के साथ मिलकर जलपान किया और उनका धन्यवाद किया। तिवारी जी ने आए हुए स्कूली बच्चों और समाज सेवी संस्थाओं का एनडीआरएफ के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button