Ghaziabad

National Mathematics Day: गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती

गाज़ियाबाद: श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में भारतीय गणित की महान परंपरा के वाहक श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया कार्यक्रम में छात्राओं ने गणित क्विज़ प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक के साथ-साथ मनोरंजक बनाने के लिए छात्राओं ने नृत्य को प्रस्तुत किया जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा इस नृत्य में गणित के महत्व को बहुत सुंदर ढंग से दिखाया गया।

विषय समभाव को दिखाती एक सुंदर नाटिका भी प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर छात्राओं ने समझ लिया कि गणित हमारे सभी विषयों में समाया हुआ है। कार्यक्रम के अंत में गणित विभागाध्यक्ष पूजा श्रीवास्तव ने कहा कि गणित से भयभीत होने की आवश्यकता नही है बस हमें निरंतर अभ्यास करने आवश्यकता है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि गणित तो प्रकृति के कण कण में समाया है, हमें इसे मित्र मानकर इसका सहयोग लेते रहना चाहिए तथा इस तरह के आयोजन होने चाहिए जिससे छात्राओं का बौद्धिक विकास होता रहे ।विद्यालय के प्रबंधक अजय गोयल ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। सभी छात्राओं का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button