नगर आयुक्त के निर्देशन में हर घर तिरंगा की तैयारियों में जुटे निगम अधिकारी, पूर्व की भांति 5 लाख से अधिक का होगा तिरंगे झंडे का वितरण

गाजियाबाद : नगर निगम सीमा अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान में निगम अधिकारी जुटे हुए हैं। शहर के प्रत्येक घर में प्रतिष्ठानों में तिरंगा झंडा फहराने की तैयारी चल रही है। आजादी अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अंतर्गत शासन के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश अनुसार गाजियाबाद नगर निगम हर घर तिरंगा अभियान में जुटा दिखाई दे रहा है।
नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा कार्यक्रम का नोडल प्रभारी अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव को बनाया गया है, जिनके नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम की टीम शहर में 5 लाख से अधिक झंडों का सम्मान पूर्वक वितरण करेगी।


अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव बताया कि महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में हर घर तिरंगा अभियान उत्साह पूर्वक मनाने की तैयारी चल रही है। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से हर घर तिरंगा लगाया जाएगा। 5 लाख झंडा लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। पूर्व में भी 5 लाख से अधिक झंडा गाजियाबाद नगर निगम द्वारा वितरित किए गए थे। समस्त विभागीय अधिकारियों को झंडो की व्यवस्था के लिए आदेशित किया गया है जिसके क्रम में उनके द्वारा औद्योगिक बंधुओं, संस्थाओं, इच्छुक व्यक्तियों के सहयोग से झंडो की व्यवस्था कराई जा रही हैl झंडे का साइज 20 बाय 30 का होगा, समस्त जोनल प्रभारियों को भी तिरंगा वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है अपने-अपने जोन में एक लाख झंडे का वितरण करेंगे।

नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शहर वासियों से अपील की है कि वह राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान पूर्वक लगायें। 13 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके क्रम में गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज लगाना है। समारोह पूर्ण होने पर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान पूर्वक रख लेना उचित है, झंडा फहराने के नियम का पूर्ण रूप से पालन किया जाना चाहिए।
समस्त विभागीय अधिकारी, जोनल प्रभारी तथा अन्य संबंधित टीम हर घर तिरंगा अभियान में जुटी हुई है, जिस के क्रम में झंडा फहराने के नियम तथा अभियान के उपरांत झंडे को किस प्रकार फोल्ड करके रखना है। उसके नियम हेतु जागरूक भी किया जा रहा है। गाजियाबाद नगर निगम आजादी अमृत महोत्सव के समापन समारोह में हर घर तिरंगा अभियान को उत्साह पूर्वक मनाने की तैयारी में जुटा है।