Ghaziabad
मुरादनगर: स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल


मुरादनगर: आज सुबह मुरादनगर के पाइपलाइन रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। 53 वर्षीय अरशद, जो अपनी स्कूटी से दिल्ली काम पर जा रहे थे, उनकी स्कूटी से एक बाइक टकरा गई। बाइक पर सवार तीन लोग तेजी से आ रहे थे और एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते समय स्कूटी से टकरा गए। इस हादसे में बाइक सवार शहनवाज (19 वर्ष) और जहांगीर (28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। अरशद और बाइक पर सवार तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी मुरादनगर पहुंचाया। सीएचसी के डॉक्टरों ने शहनवाज और जहांगीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि अरशद और तीसरे घायल का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।


