सांसद डॉ. विजय कुमार सिंह ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की, अपने आवास पर लगाया तिरंगा

गाजियाबाद : सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह ने अपने आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। इसी के साथ सांसद जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह ने सभी गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र वासियों, प्रदेश वासियों और देशवासियों से अपील की कि सभी अपने घर तिरंगा लहराए और आजादी के इस पर्व को बेहद धूमधाम से मनाएं।

सांसद ने आज लोनी विधानसभा क्षेत्र के गांव बादशाहपुर सिरोली के प्राथमिक विद्यालय में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत सभी उपस्थित सम्मानित क्षेत्रवासियों के माध्यम से क्षेत्र की मिट्टी को इकट्ठा किया। इस मिट्टी को एकत्रित करने के साथ-साथ सांसद जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह ने एक शपथ ग्रहण क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर किया। इसके साथ ही मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत ही नगर पालिका परिषद लोनी द्वारा कम्पोजिट विद्यायल बागराणप में आयोजन के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मान भी किया।



इस कार्यक्रम के माध्यम से भी सांसद ने शपथ दिलाते हुए कहा कि “2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करें। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे। भारत माता की जय।
इन कार्यक्रमों के दौरान जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह , मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य मलिक , लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर , क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की गरिमामय उपस्थिति रही।