Ghaziabad

माँ ने अपनी 5 माह की बच्ची की हत्या कर शव को दफनाया, जेठानी की शिकायत पर पुलिस की जांच शुरू

गाजियाबाद: थाना शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपनी 5 माह की बच्ची की हत्या कर शव को शहीद नगर कब्रिस्तान में दफना दिया। घटना की जानकारी महिला की जेठानी ने पुलिस को दी, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि यह घटना दिल्ली में हुई है और शहीद नगर कब्रिस्तान में केवल शव को दफनाया गया है।

पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। स्थानीय लोग इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हैं और जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।

पुलिस घटना के तथ्यों की पुष्टि करने और मामले में शामिल सभी व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है। तहरीर मिलने के बाद ही हत्या की वजह और इसके पीछे के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button