Ghaziabad

संथा पैराडाइस क्लब, गाज़ियाबाद पुलिस एवं डी. वी.एफ. टीम के सहयोग से मॉक ड्रिल – आग से बचाव एवं भूकंप से बचाव

गाज़ियाबाद: आग लगने या भूकंप जैसी अनापेक्षित परिस्थिति में हम या तो कोई गलत कदम उठा लेते है या स्वयं को अपनी औऱ दूसरों की रक्षा करने में असमर्थ पाते है, ऐसी आपदा के समय हम संयम के साथ सबको सुरक्षित कैसे कर सकते है इसी मुद्दे को मद्देनज़र रखते हुए महिलाओं द्वारा संचालित संथा पैराडाइस क्लब ने पुलिस एवं डी. वी.एफ. टीम के सहयोग से आर्य समाज मंदिर राजनगर, गाज़ियाबाद में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया

अग्निशमन विभाग द्वारा जन जागरूकता अभियान के तहत अनापेक्षित परिस्थितियों में सार्वजानिक जन सुरक्षा हेतु विशेष प्रदर्शन किया गया जिससे जन मानस को आग औऱ भूकंप के हालात में स्वयं औऱ दूसरों की रक्षा कैसे कर सकते है इसकी जानकारी सीएफओ राहुल पाल सिंह द्वारा दी गई जिससे जान माल के नुक्सान को कम किया जा सके।प्रशांक गुप्ता, सौरभ गर्ग, सपना गर्ग, आर पी सिंह द्वारा विभिन्न प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर भी अग्नि शमन विभाग द्वारा दिए गए l

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राहुल पाल सिंह (सी.एफ.ओ) औऱ शेषनाथ यादव (एस एफ ओ )द्वारा आग से बचाव के उपाय बताये गये बाद मे प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया गया, वहाँ उपस्थित महिलाओ औऱ अन्य सदस्यों से भी इस प्रशिक्षण में प्रयोग करवाये गए l

कार्यक्रम में विधायक अजीत पाल त्यागी , पार्षद प्रवीण चौधरी , पार्षद अजय शर्मा जी,सी एफ ओ राहुल पाल सिंह, एस एफ ओ शेषनाथ यादव ,बी. सी. बंसल ( क्लब संरक्षक ), वी. पी. बंसल ( महासचिव श्री कृष्ण गौशाला )समाज सेविका वंदना चौधरी, डॉ सर्दना (आर्य समाज मंदिर प्रधान), मधु मित्तल ( भारत विकास परिषद उड़ान शाखा )डॉ आर के पोद्दार, डॉ मधु पोद्दार, डॉ विनीत अग्रवाल, पंकज भारद्वाज, सपना गर्ग( उड़ान स्कूल ), शालिनी गर्ग,ओम प्रकाश भोला,मदन लाल हरित, पंकज भारद्वाज, सौरभ, आर. पी. सिंह एवं अनेकों गणमान्य राज नगर निवासियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर क्लब की संस्थापक अध्यक्ष मेघना बंसल, उपाध्यक्ष रीता गुप्ता, कोषाध्यक्ष रेनू अग्रवाल, जन संपर्क अधिकारी गति गर्ग, वंदना श्रीवास्तव, अनीता गोयल, सोनल गुप्ता,अल्पना,अनीता निवेटिआ, पूनम,अल्का, शुभ्रा, सोनिया आदि उपस्थित रहेl

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button